ब्रेकिंग
अजब प्रेम की गजब कहानी! दो बच्चों की मां को प्रेमी के लिए पागल देख, पति ने खुद कराई दोनों की शादी; VIDEO वायरल✦बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का मंडराया खतरा, बिहार में भी बदलेगा मौसम का मिजाज; जानिए कैसा रहेगा असर✦बाइक की चाबी को लेकर खूनी विवाद, रेस्टोरेंट कैप्टन की हत्या; होटल के दो कर्मचारी गिरफ्तार✦Mokama By-Election : अनंत सिंह की विधायकी पर संकट, क्या मोकामा में फिर बजेगा चुनावी बिगुल?✦गुरुजी ही बन गए छात्रा के लवर! चोरी-छिपे चल रहा था इलू-इलू, अब हुआ ऐसा कांड कि उड़ गए होश✦अजब प्रेम की गजब कहानी! दो बच्चों की मां को प्रेमी के लिए पागल देख, पति ने खुद कराई दोनों की शादी; VIDEO वायरल✦बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का मंडराया खतरा, बिहार में भी बदलेगा मौसम का मिजाज; जानिए कैसा रहेगा असर✦बाइक की चाबी को लेकर खूनी विवाद, रेस्टोरेंट कैप्टन की हत्या; होटल के दो कर्मचारी गिरफ्तार✦Mokama By-Election : अनंत सिंह की विधायकी पर संकट, क्या मोकामा में फिर बजेगा चुनावी बिगुल?✦गुरुजी ही बन गए छात्रा के लवर! चोरी-छिपे चल रहा था इलू-इलू, अब हुआ ऐसा कांड कि उड़ गए होश

Bihar Teacher Appointment: बिहार के सक्षमता पास शिक्षकों के लिए गुड न्यूज, सीएम नीतीश इस दिन सौपेंगे नियुक्ति पत्र; सबकुछ हो गया फाइनल

PATNA: सक्षमता परीक्षा पास बिहार के 1.40 लाख शिक्षकों के लिए गुड न्यूज है। आगामी 20 नवंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सक्षमता परीक्षा पास शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौपेंगे। पटना में

Bihar Teacher Appointment: बिहार के सक्षमता पास शिक्षकों के लिए गुड न्यूज, सीएम नीतीश इस दिन सौपेंगे नियुक्ति पत्र; सबकुछ हो गया फाइनल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: सक्षमता परीक्षा पास बिहार के 1.40 लाख शिक्षकों के लिए गुड न्यूज है। आगामी 20 नवंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सक्षमता परीक्षा पास शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौपेंगे। पटना में मुख्यमंत्री अधिवेशन भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दो सौ शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे जबकि अन्य शिक्षकों को उनके जिले में ही नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा।


सक्षमता परीक्षा पास कर चुके नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने के लिए सरकार उनके बीच नियुक्ति पत्र का वितरण करेगी। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद ये शिक्षक विशिष्ट अध्यापक कहलाएंगे। नियुक्ति पत्र वितरण की तारीख तय होने के बाद राज्य के एक लाख 40 हजार शिक्षकों में खुशी का माहौल है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किन शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा, इसका चयन शिक्षा विभाग द्वारा जल्द ही कर लिया जाएगा।


मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र पाने वाले शिक्षकों के चयन के बाद उन्हें शिक्षा विभाग की तरफ से सूचना दी जाएगी और पटना बुलाया जाएगा। इन विशिष्ट अध्यापकों को बीपीएससी पास शिक्षकों की तर्ज पर ही सरकारी सुविधाएं और वेतनमान दिया जाएगा। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शिक्षा विभाग की तरफ से सभी जिलों को निर्देश जारी किए गए हैं।