ब्रेकिंग
AK-47 फायरिंग मामले में तेजस्वी यादव का सरकार पर गंभीर आरोप, न्यायिक जांच की मांगबांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार ने भी भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा के लिए मांगे वोट, बीजेपी ने वीडियो संदेश किया जारीआंदोलनकारियों के सामने झुकी बिहार सरकार: नीट विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्रों के खिलाफ सभी मुकदमे वापस लेने की घोषणाछात्रों के सामने झुकी सरकार: प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी FIR होंगी वापस, बिहार गवर्मेंट का बड़ा फैसला बांकीपुर उपचुनाव: नीरज सिन्हा के लिए सीएम सम्राट ने मांगा वोट, रोड शो में हुए शामिल, बोले.. भाजपा की जीत ही बांकीपुर की जनता की जीतAK-47 फायरिंग मामले में तेजस्वी यादव का सरकार पर गंभीर आरोप, न्यायिक जांच की मांगबांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार ने भी भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा के लिए मांगे वोट, बीजेपी ने वीडियो संदेश किया जारीआंदोलनकारियों के सामने झुकी बिहार सरकार: नीट विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्रों के खिलाफ सभी मुकदमे वापस लेने की घोषणाछात्रों के सामने झुकी सरकार: प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी FIR होंगी वापस, बिहार गवर्मेंट का बड़ा फैसला बांकीपुर उपचुनाव: नीरज सिन्हा के लिए सीएम सम्राट ने मांगा वोट, रोड शो में हुए शामिल, बोले.. भाजपा की जीत ही बांकीपुर की जनता की जीत

Bihar News: बिहार में इस रेलवे लाइन का फिर से शुरू होगा काम, चुनाव से पहले मिली बड़ी सौगात

Bihar News: विधानसभा चुनाव से पहले बिहार को बड़ी सौगात मिली है। भारतीय रेल ने सुल्तानगंज–कटोरिया रेल लाइन परियोजना को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है, जिससे देवघर यात्रा और आसान होगी। इस परियोजना से धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: विधानसभा चुनाव से पहले बिहार को एक और बड़ी सौगात मिली है। भारतीय रेल ने बिहार के सुल्तानगंज–कटोरिया रेल लाइन का काम चालू करने का फैसला लिया है। इससे भागलपुर और देवघर सहित पूरे देश के शिव भक्तों को रेलगाड़ी के माध्यम से सफर करने में आसानी होगी।


इस परियोजना की कुल लंबाई 74.8 किलोमीटर है और यह असरगंज, तारापुर और बेलहर के रास्ते में पड़ती है। इस प्रस्तावित रेल खंड में सुल्तानगंज और कटोरिया के साथ-साथ असरगंज, तारापुर, बेलहर, श्रीनगर और सूयाबथान में ठहराव दिया गया है। 


कटोरिया एक जंक्शन स्टेशन बनेगा, अभी कटोरिया स्टेशन बांका–जसीडीह रेल लाइन पर पड़ता है। परियोजना के पूरा हो जाने पर प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालुओं के जल लेकर देवघर तक जाने में आसानी होगी। पूरी परियोजना पर नवीनतम अनुमानों के मुताबिक लगभग 1261 करोड़ रुपये की लागत आएगी।


अभी सुल्तानगंज से देवघर की दूरी वाया भागलपुर, बांका, कटोरिया लगभग 131 किलोमीटर है जो नई लाइन के बन जाने के बाद घटकर लगभग 101 किलोमीटर हो जाएगी जिससे सुल्तानगंज और देवघर के बीच कनेक्टिविटी और भी बेहतर होगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता