ब्रेकिंग
Bihar Transport News: ट्रैफिक चालानों पर 50 प्रतिशत तक की पाएं छूट, आपकी गाड़ी पर है फाइन तो अब इतना रू लगेंगे, जानें...अंजाम तक पहुंचा इंस्टाग्राम का प्यार: आम के बगीचे में प्रेमी के साथ पकड़ी गई दो बच्चों की मां, ग्रामीणों ने मंदिर में करा दी शादीमकसद CK अनिल को हटवाना था ? CO संघ की हड़ताल खत्म, 4 मई तक काम पर लौटेंगे, 50 दिनों की स्ट्राइक में सिर्फ 'आश्वासन' मिलाबिहार में रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई: निगरानी की गिरफ्त में आया सरकारी अस्पताल का क्लर्क, एक लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तारBihar Ips Officer: बिहार छोड़ने का सिलसिला जारी, एक और आईपीएस अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए...Bihar Transport News: ट्रैफिक चालानों पर 50 प्रतिशत तक की पाएं छूट, आपकी गाड़ी पर है फाइन तो अब इतना रू लगेंगे, जानें...अंजाम तक पहुंचा इंस्टाग्राम का प्यार: आम के बगीचे में प्रेमी के साथ पकड़ी गई दो बच्चों की मां, ग्रामीणों ने मंदिर में करा दी शादीमकसद CK अनिल को हटवाना था ? CO संघ की हड़ताल खत्म, 4 मई तक काम पर लौटेंगे, 50 दिनों की स्ट्राइक में सिर्फ 'आश्वासन' मिलाबिहार में रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई: निगरानी की गिरफ्त में आया सरकारी अस्पताल का क्लर्क, एक लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तारBihar Ips Officer: बिहार छोड़ने का सिलसिला जारी, एक और आईपीएस अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए...

बिहार में आंधी-बारिश का कहर: राज्यभर में अबतक 7 लोगों की मौत, कई जिलों में जनजीवन प्रभावित; 3 मई तक राहत नहीं

Bihar News: बिहार में तेज आंधी-तूफान और बारिश से कई जिलों में तबाही मची है. 5 से 7 लोगों की मौत हुई है. आंधी और बारिश के कारण बिजली, यातायात व जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है.

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार में बुधवार शाम से गुरुवार सुबह तक आई तेज आंधी-तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई है। अलग-अलग जिलों से 7 लोगों की मौत की खबर है, हालांकि आपदा प्रबंधन विभाग ने फिलहाल 5 मौतों की पुष्टि की है। सारण, मधुबनी और दरभंगा में एक-एक तथा पटना के दानापुर में दो लोगों की मौत दर्ज की गई है। इसके अलावा पश्चिम चंपारण के बैरिया में भी दो लोगों की मौत की सूचना है।


पश्चिम चंपारण जिले में तेज आंधी के कारण कई हादसे हुए। मलाही बलुआ के सिरिसिया में पेड़ गिरने से 25 वर्षीय वीरेंद्र कुमार की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक जग मुखिया की ई-रिक्शा पलटने से जान चली गई। इस हादसे में एक दो वर्षीय बच्चा भी घायल हो गया।


सारण जिले में देर शाम अचानक मौसम ने विकराल रूप ले लिया। तेज आंधी, बारिश और बिजली कड़कने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई और सड़कें जलजमाव से भर गईं। छपरा, गड़खा, जलालपुर, मांझी, बनियापुर, अमनौर और मशरक सहित कई क्षेत्रों में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।


राजधानी पटना में भी आंधी-बारिश का असर व्यापक रहा। दानापुर के रूपसपुर इलाके में निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। तेज हवाओं से पेड़ और बिजली के खंभे गिरने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही और यातायात भी प्रभावित हुआ। बिहटा-कुल्हड़िया रेलखंड पर पेड़ गिरने से ट्रेन परिचालन ठप हो गया, जिससे तेजस राजधानी, संपूर्ण क्रांति और मगध एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रहीं।


दरभंगा में मूसलाधार बारिश के कारण कई सड़कें जलमग्न हो गईं और बिजली गुल हो गई। वहीं मधुबनी जिले के जिरौल नवटोली गांव में ओलावृष्टि के दौरान 70 वर्षीय पंची देवी की मौत हो गई। बताया गया कि वे खेत में बकरी चरा रही थीं, तभी बड़े ओले गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। आंधी-तूफान से आम और लीची की फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है। कई जगह पेड़ और डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं, जिससे आवागमन बाधित रहा।


मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में 3 मई तक आंधी, बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना बनी रहेगी। उत्तर बिहार के 18 जिलों में तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है, जबकि दक्षिणी हिस्सों में बादल और छिटपुट वर्षा से मौसम सामान्य बना रह सकता है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें