ब्रेकिंग
गया जंक्शन से लौट रहे व्यापारी का सूटकेस लूटा, विरोध पर बदमाशों ने चलाई गोली; ई-रिक्शा चालक घायल✦नेपाल बॉर्डर से बिहार में तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, मधुबनी में 1.74 क्विंटल गांजा बरामद✦1 लाख देकर खरीदे 3 लाख के जाली नोट, अररिया में नकली नोटों के खेल का खुलासा; बांग्लादेश कनेक्शन आया सामने✦Anant Singh : CM सम्राट के एक बुलावे पर बैठक में पहुंचे अनंत सिंह, क्या आज खत्म होगी छोटे सरकार की नाराजगी?✦बिहार में अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए सख्त निर्देश✦गया जंक्शन से लौट रहे व्यापारी का सूटकेस लूटा, विरोध पर बदमाशों ने चलाई गोली; ई-रिक्शा चालक घायल✦नेपाल बॉर्डर से बिहार में तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, मधुबनी में 1.74 क्विंटल गांजा बरामद✦1 लाख देकर खरीदे 3 लाख के जाली नोट, अररिया में नकली नोटों के खेल का खुलासा; बांग्लादेश कनेक्शन आया सामने✦Anant Singh : CM सम्राट के एक बुलावे पर बैठक में पहुंचे अनंत सिंह, क्या आज खत्म होगी छोटे सरकार की नाराजगी?✦बिहार में अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए सख्त निर्देश

बिहार STF ने बनाई 350 से अधिक सुपारी किलर की लिस्ट, गिरफ्तारी के लिए स्पेशल ऑपरेशन शुरू; ड्रोन से अपराधियों के ठिकानों की मैपिंग

Bihar STF News: बिहार STF ने राज्यभर के 350 से अधिक सुपारी किलरों की सूची तैयार कर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। STF ने इस साल अब तक 1,716 हार्डकोर और टॉप-10 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

Bihar STF News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bihar STF News: बिहार पुलिस की विशेष टास्क फोर्स (STF) ने राज्यभर में 350 से अधिक सुपारी किलरों की सूची तैयार की है। इन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया गया है। STF के अनुसार, इस साल जनवरी से अब तक 1,716 हार्डकोर और टॉप-10 अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें 63 इनामी अपराधी भी शामिल हैं। इसके अलावा बिहार से बाहर जाकर 27 अपराधियों को पकड़ा गया है। STF के DIG संजय कुमार सिंह ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी।



DIG ने बताया कि STF ने अपने सूचना तंत्र के आधार पर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिए जाने से पहले ही 94 मामलों को रोकने में सफलता हासिल की। इनमें हत्या के 40, डकैती और छिनतई के 48 तथा अन्य अपराधों के छह मामले शामिल हैं।



उन्होंने बताया कि संगठित अपराध के खिलाफ जिलावार डाटाबेस तैयार कर अभियान चलाया जा रहा है। इसमें भू-माफिया को भी चिन्हित कर कार्रवाई की गई है। अवैध संपत्ति की पहचान के बाद पीएमएलए के तहत कार्रवाई के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) को प्रस्ताव भेजे जा रहे हैं।



DIG संजय कुमार सिंह ने कहा कि बिहार अब माओवाद से पूरी तरह मुक्त हो चुका है। आत्मसमर्पण करने वाले 63 माओवादियों को आत्मसमर्पण सह पुनर्वास नीति का लाभ दिया गया है। SP अंजनी कुमार ने बताया कि STF के पास फिलहाल तीन ड्रोन हैं, जिनका इस्तेमाल एरियल सर्विलांस और मैपिंग के लिए किया जा रहा है। अब तक 45 कुख्यात अपराधियों के ठिकानों की मैपिंग की जा चुकी है।



अपराधियों की निगरानी और कार्रवाई को और प्रभावी बनाने के लिए ड्रोन की संख्या बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। इससे संवेदनशील इलाकों और अपराधियों के ठिकानों पर निगरानी बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है।



DIG के अनुसार, पिछले आठ महीनों में अपराधियों के साथ 19 मुठभेड़ हुईं। इनमें तीन अपराधी मारे गए, जबकि 18 घायल हुए। इस दौरान दो पुलिस जवानों की भी जान गई। STF ने बैंक, ज्वेलरी और गोल्ड लूट गिरोहों के खिलाफ भी कार्रवाई की है। इस वर्ष अब तक करीब 10 किलो लूटा हुआ सोना, 50 किलो चांदी और 11.97 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।



पुलिस ने कर्नाटक के मैसूर की ज्वेलरी दुकान लूट, महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र की लूट और ओडिशा के क्योंझर जिले में बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा लूट समेत कई मामलों का खुलासा किया है। इन मामलों में 113 अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है।



पुलिस ने इस वर्ष अब तक 33 मिनी गन फैक्ट्री का भी खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान एक AK-47, दो इंसास राइफल और 398 देसी हथियार बरामद किए गए हैं। इसके अलावा करीब 1,300 राउंड गोलियां भी जब्त की गई हैं।STF के अधिकारियों के मुताबिक हथियारों के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए NIA स्तर पर भी जांच की जा रही है। प्रेस वार्ता में SP इम्तियाज अहमद भी मौजूद रहे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता