ब्रेकिंग
Bihar News: मोकामा में नया रेल पुल तैयार, 5 अक्टूबर से दौड़ेंगी ट्रेनें; उत्तर-दक्षिण बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत✦Anant Vs Niraj: ललन सिंह ने पार्टी में छिड़े घमासान से पल्ला झाड़ा, कहा - मैं किसी की पैरवी नहीं करता✦Bihar News: पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे! 7 जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे, 60 KM घट जाएगी दूरी✦बिहार में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया फिर अटकी, इस महीने ट्रांसफर पोर्टल नहीं खुलेगा✦Bihar News: पटना-पूर्णिया स्पेशल ट्रेन 16 नवंबर तक चलेगी, दुर्गा पूजा-दिवाली-छठ में यात्रियों को बड़ी राहत✦Bihar News: मोकामा में नया रेल पुल तैयार, 5 अक्टूबर से दौड़ेंगी ट्रेनें; उत्तर-दक्षिण बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत✦Anant Vs Niraj: ललन सिंह ने पार्टी में छिड़े घमासान से पल्ला झाड़ा, कहा - मैं किसी की पैरवी नहीं करता✦Bihar News: पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे! 7 जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे, 60 KM घट जाएगी दूरी✦बिहार में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया फिर अटकी, इस महीने ट्रांसफर पोर्टल नहीं खुलेगा✦Bihar News: पटना-पूर्णिया स्पेशल ट्रेन 16 नवंबर तक चलेगी, दुर्गा पूजा-दिवाली-छठ में यात्रियों को बड़ी राहत

बिहार : शौचालय की टंकी में गिरने से दो सगी बहनें समेत तीन बच्चियों की मौत

KISHANGANJ : बिहार के किशनगंज में शनिवार की रात को एक दर्दनाक हादसे में तीन मासूमों की मौत हो गयी। यह घटना जिले के बहादुरगंज नगर के बाराडांगा गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार बच्

बिहार : शौचालय की टंकी में गिरने से दो सगी बहनें समेत तीन बच्चियों की मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

KISHANGANJ : बिहार के किशनगंज में शनिवार की रात को एक दर्दनाक हादसे में तीन मासूमों की मौत हो गयी। यह घटना जिले के बहादुरगंज नगर के बाराडांगा गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार बच्चे खेलने के दौरान इस हादसे का शिकार बन गए और टंकी का ढक्कन टूट गया और तीनों बच्चियां टंकी में गिर गयीं। मृतकों में दो सगी बहनें बतायी जा रही हैं जबकि एक बच्ची पड़ोस की रहने वाली है। 


मिली जानकारी के अनुसार, तीन बच्चियों शनिवार की देर शाम को अपने घर के बाहर खेल रही थीं। लेकिन जब वो अपने-अपने घर वापस नहीं लौटीं तो परिजनों ने उनकी खोज शुरू की। खोजबीन के दौरान परिजनों को तीन बच्चियों के शव टंकी में होने की सूचना मिली। जिसके बाद आनन-फानन में सभी टंकी की तरफ गए। जहां तीनो बच्चियों को बाहर निकाला गया लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। 


वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को भी इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल  मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि टंकी का ढक्कन टूट जाने से तीनों बच्चियां गिर गयीं और उनकी जान चली गयी और पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। 


उधर,  दूसरी ओर मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतकों की पहचान बारडंगा निवासी अजमल आलम की 10 वर्षीय बेटी प्रवीण और अकबर आलम की दो बेटियां आयात और सीमा के रूप में की गयी है। आयात की उम्र 7 साल तो सीमा परवीन की उम्र 4 साल बतायी जा रही है और तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। तीनों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।