ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद✦Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद

बिहार शिक्षक नियोजन: सरकार ने जारी किया नया शेड्यूल, 18 अगस्‍त से लिए जाएंगे आवेदन

PATNA : शिक्षक नियोजन को लेकर बिहार सरकार ने नया शेड्यूल जारी कर दिया है. हाईस्‍कूल और प्‍लस टू स्‍कूलों में 30 हजार पदों पर होने वाली शिक्षकों की भर्ती के लिए 18

 बिहार शिक्षक नियोजन: सरकार ने जारी किया नया शेड्यूल, 18 अगस्‍त से लिए जाएंगे आवेदन
First Bihar
2 मिनट

PATNA : शिक्षक नियोजन को लेकर बिहार सरकार ने नया शेड्यूल जारी कर दिया है. हाईस्‍कूल और प्‍लस टू स्‍कूलों में 30 हजार पदों पर होने वाली शिक्षकों की भर्ती के लिए 18 अगस्‍त से 17 सितम्‍बर के बीच आवेदन लिए जाएंगे.


गौरतलब हो कि हाईस्‍कूल और प्‍लस टू स्‍कूलों में शिक्षक नियुक्ति को लेकर 2 जुलाई से काउंसलिंग होनी थी. जिसे स्थगित कर दिया गया था. नया शेड्यूल आने के बाद माना जा रहा है कि सेकेंड्री और हायर सेकेंड्री स्‍कूलों में शिक्षकों की बहाली में काफी देरी हो सकती है. इससे पहले प्राइमरी स्कूलों में शिक्षक बहाली की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी. 


बिहार शिक्षा विभाग ने नया शेड्यूल जारी करते हुए कहा है कि जो अभ्‍य‍र्थी पहले आवेदन दे चुके हैं, उन्‍हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है. नए शेड्यूल के मुताबिक 2 अगस्‍त तक नियोजन इकाईवार 30 जून 2019 तक उपलब्‍ध रिक्‍त पदों की गणना की जानी है. अंतिम मेधा सूची नियोजन इकाई द्वारा 6 दिसंबर तक सार्वजनिक की जाएगी. शिक्षा विभाग के उप सचिव अरशद फिरोज ने इस आशय की अधिसूचना जारी की है. 


विभाग सभी डीईओ और डीपीओ को नए रोस्टर के आधार पर ही नियोजन प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है. दरअसल स्कूलों में शिक्षकों के रिक्‍त पदों को लेकर पहले से तैयार रिक्तियों में काफी फेरबदल हुआ है. हाल में अलग-अलग विषयों के कई शिक्षक सेवानिवृत हुए हैं. ऐसे में रिक्तियां फिर से बढ़ गई हैं. इस वजह से शेड्यूल में परिवर्तन करना पड़ा है.