ब्रेकिंग
PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला, पूछा- जब कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पहले ही चालू है तो दोबारा उद्घाटन क्यों?✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला, पूछा- जब कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पहले ही चालू है तो दोबारा उद्घाटन क्यों?✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..

शिक्षा विभाग में कई अफसरों को बड़ी जिम्मेदारी, पटना और गया समेत कई जिलों में अस्थायी DEO की तैनाती

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. शिक्षा विभाग में कई अफसरों को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. पटना, गया, मधुबनी और गोपालगंज समेत कई जिलों में अस्थायी जिला शिक्षा प

शिक्षा विभाग में कई अफसरों को बड़ी जिम्मेदारी, पटना और गया समेत कई जिलों में अस्थायी DEO की तैनाती
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. शिक्षा विभाग में कई अफसरों को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. पटना, गया, मधुबनी और गोपालगंज समेत कई जिलों में अस्थायी जिला शिक्षा पदाधिकारी यानी कि DEO की तैनाती की गई है. बिहार सरकार की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है. इनके अलावा मगध और सारण प्रमंडल में अस्थायी उप शिक्षा निदेशक की तैनाती की गई है.


शिक्षा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक पटना के डीईओ ज्योति कुमार रिटायर होने वाले हैं. इसलिए पटना के डीपीओ नीरज कुमार को डीईओ का भी एडिशनल चार्ज दिया गया है. इसके साथ ही गया के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रणजीत पासवान को वहां के जिला शिक्षा पदाधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है. 


इसी तरह मधुबनी के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मोहम्मद इम्तियाज़ आलम को जिले के शिक्षा पदाधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है. गोपालगंज जिले की डीईओ संघमित्रा वर्मा भी रिटायर होने वाली हैं, इसलिए फिलहाल उनकी जिम्मेदारी डीपीओ मोहन प्रसाद को सौंपी गई है. मोहन प्रसाद जिला शिक्षा पदाधिकारी के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.


सारण के क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक प्रिय नंदन प्रसाद भी इसी महीने 28 फ़रवरी को रिटायर होने वाले हैं. छपरा के जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार सिंह को सारण के क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है. एक मार्च से अजय कुमार सिंह ये जिम्मेदारी देखेंगे. इसके आलावा जहानाबाद के डीईओ राम सागर प्रसाद सिंह को मगध प्रमंडल का क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक का एडिशनल चार्ज दिया गया है.