ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

बिहार: शादी के पांच घंटे बाद ही दुल्हन की हुई मौत, ससुराल और मायके वालों में मचा कोहराम

NAWADA: खबर नवादा से आ रही है, जहां शादी के महज पांच घंटे बाद ही एक नई नवेली दुल्हन की मौत हो गई। इस घटना के बाद दुल्हन के मायके और ससुराल वालों में कोहराम मच गया है। घटना कौआकोल थ

बिहार: शादी के पांच घंटे बाद ही दुल्हन की हुई मौत, ससुराल और मायके वालों में मचा कोहराम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: खबर नवादा से आ रही है, जहां शादी के महज पांच घंटे बाद ही एक नई नवेली दुल्हन की मौत हो गई। इस घटना के बाद दुल्हन के मायके और ससुराल वालों में कोहराम मच गया है। घटना कौआकोल थाना क्षेत्र के महापुर गांव की है।


दरअसल, महापुर गांव निवासी सुबोध मिस्त्री के बेटे रोहित शर्मा की शादी झारखंड के कोडरमा स्थित लालगढ़ गांव की युवती से शुक्रवार को नवादा के शोभनाथ मंदिर में संपन्न हुई थी। शादी की रस्मों के दौरान नई नवेली दुल्हन बेहोश हो गई। किसी तरह से शादी संपन्न होने के बाद शाम सात बजे नवविवाहित जोड़ा महापुर गांव पहुंचा। रस्मों के दौरान दुल्हन फिर से बेहोश हो गई।


आनन फानन में दुल्हन को पास के ही अलीगंज बाजार स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे नवादा रेफर कर दिया। वहां से अस्पताल जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवारवालों में कोहराम मच गया और शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। बाद में दुल्हन का महापुर गांव में ही दाह संस्कार कर दिया गया है। लोग मौत की वजह लू लगना बता रहे हैं। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता