ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

Bihar School News: बिहार के 40 हजार से अधिक स्कूलों में होने जा रहा यह बड़ा काम, नीतीश सरकार ने दे दी मंजूरी

Bihar School News: बिहार के 43,779 प्रारंभिक विद्यालयों में पुस्तकालयों की स्थापना को मंजूरी मिल गई है। सरकार ने इसके लिए 134.34 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। सभी जिलों को एक सप्ताह में विद्यालयों की सूची सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

Bihar School News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar School News: बिहार सरकार ने राज्य के 43,779 प्रारंभिक विद्यालयों में पुस्तकालय स्थापित करने की योजना को मंजूरी दे दी है। वित्त विभाग ने शिक्षा विभाग के इस प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है और इसे वर्तमान वित्तीय वर्ष में ही लागू करने का निर्देश दिया गया है।


इस योजना के तहत बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना निर्माण निगम द्वारा विद्यालयों में नए हॉल का निर्माण कराया जाएगा, जिसमें पुस्तकालय संचालित होंगे। योजना के लिए 134.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।


बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के एक अधिकारी के अनुसार, यह योजना समग्र शिक्षा अभियान के तहत चलाई जा रही है। केंद्र सरकार द्वारा इसके लिए आवश्यक वित्तीय सहायता भी मुहैया कराई गई है। जिन स्कूलों में पुस्तकालय के लिए हॉल का निर्माण होना है, उन विद्यालयों को चिह्नित कर एक सप्ताह के भीतर सूची सौंपने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारियों को दिए गए हैं।


इसके अतिरिक्त, जिन स्कूलों में पहले से पुस्तकालय हैं, उन्हें अपग्रेड किया जाएगा। साथ ही, इन सभी पुस्तकालयों में लाइब्रेरियन की नियुक्ति भी की जाएगी। इसके लिए नई नियमावली तैयार की जा चुकी है, जिसे जून के अंत तक लागू किया जाएगा। नियुक्ति से संबंधित नियमावली को स्वीकृति के लिए वित्त विभाग को भेजा गया है। साथ ही नए पदों के सृजन का प्रस्ताव भी विचाराधीन है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता