ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बिहार में कई अफसरों का तबादला, ADM और सेक्रेटरी रैंक के अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. राज्य सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों का तबादला कर दिया है. एडीएम और सचिव रैंक के अधिकारियों का तबादला किया ग

बिहार में कई अफसरों का तबादला, ADM और सेक्रेटरी रैंक के अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. राज्य सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों का तबादला कर दिया है. एडीएम और सचिव रैंक के अधिकारियों का तबादला किया गया है. सरकार की ओर से तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है. इस खबर में नीचे अधिकारियों के ट्रांसफर की पूरी लिस्ट दी हुई है.


सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला किया गया है. जिसमें अपर समाहर्ता, वरीय उप समाहर्ता, उप सचिव और संयुक्त सचिव समेत अन्य पदों पर अपनी सेवा दे रहे अधिकारियों के नाम शामिल है. सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक जमुई के एडीएम कुमार संजय प्रसाद को बिहार सरकार के पथनिर्माण मंत्री नितिन नवीन का आप्त सचिव बनाया गया है.


इसके अलावा पटना स्वास्थ्य विभाग में पदस्थापित हेमंत कुमार सिंह को वन एवं पर्यावरण विभाग के मंत्री नीरज कुमार सिंह का आप्त सचिव बनाया गया है. नगर विकास एवं आवास विभाग के उप सचिव मनीष शर्मा को समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, समाज कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव राजेश कुमार को पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद और पटना के आपदा प्रबंधन के एडीएम मृत्युंजय कुमार को खान एवं भूतत्व मंत्री जनक राम का सरकारी आप्त सचिव बनाया गया है.


बिहार में कई अफसरों का तबादला, ADM और सेक्रेटरी रैंक के अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर


बिहार में कई अफसरों का तबादला, ADM और सेक्रेटरी रैंक के अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर


बिहार में कई अफसरों का तबादला, ADM और सेक्रेटरी रैंक के अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें