ब्रेकिंग
‘मेरे अंग इंडियन आर्मी को दान दे देना’, पुलिस एनकाउंटर के बाद भरत तिवारी का पुराना वीडियो वायरलमोहर्रम को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की हाई लेवल मीटिंग, पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशवंदे भारत एक्सप्रेस में अचानक आई खराबी, चार घंटा से अधिक समय तक रुकी रही ट्रेन; दूसरे इंजन से खींचकर ले जाना पड़ाजेल जाएगा या बाहर रहेगा फैजल खान :आज होगा फैसला, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी होगी सुनवाई Bihar News: तेजप्रताप यादव ने खान को कहा था- तुम्हारा दिमाग खिसका हुआ है: रौशन आनंद का समर्थन, फैसल खान को भारी फर्जी बताया‘मेरे अंग इंडियन आर्मी को दान दे देना’, पुलिस एनकाउंटर के बाद भरत तिवारी का पुराना वीडियो वायरलमोहर्रम को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की हाई लेवल मीटिंग, पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशवंदे भारत एक्सप्रेस में अचानक आई खराबी, चार घंटा से अधिक समय तक रुकी रही ट्रेन; दूसरे इंजन से खींचकर ले जाना पड़ाजेल जाएगा या बाहर रहेगा फैजल खान :आज होगा फैसला, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी होगी सुनवाई Bihar News: तेजप्रताप यादव ने खान को कहा था- तुम्हारा दिमाग खिसका हुआ है: रौशन आनंद का समर्थन, फैसल खान को भारी फर्जी बताया

बिहार: बीच सड़क पर धू-धू कर जला ट्रक, हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी

SASARAM: खबर रोहतास के सासाराम से आ रही है, जहां एनएच किराने खड़े एक ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद पूरा ट्रक धू-धू कर जल गया। इस घटना के बाद काफी देर तक मौके पर अफरा तफरी

बिहार: बीच सड़क पर धू-धू कर जला ट्रक, हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: खबर रोहतास के सासाराम से आ रही है, जहां एनएच किराने खड़े एक ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद पूरा ट्रक धू-धू कर जल गया। इस घटना के बाद काफी देर तक मौके पर अफरा तफरी मची रही। बाद में मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना चेनारी थाना क्षेत्र की है।


दरअसल, ट्रक में कुछ खराबी आने के बाद सड़क किनारे एक गेराज में मैकेनिक वेल्डिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान आग की चिंगारी निकली और देखते ही देखते पूरे ट्रक को अपनी चेपट में ले लिया और पूरा ट्रक धू-धू कर जल गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया हालांकि तबतक पूरा ट्रक जलकर राख हो गया। घटना के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची और मामले के छानबीन में जुट गई है। हादसे में मामूली रूप से झुलसे मैकेनिक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता