ब्रेकिंग
बिहार में 27 पुलिस अफसरों का तबादला, कई अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की पोस्टिंगपहले पति को तलाक देकर उसी के भतीजे से की शादी, रक्षाबंधन की रात छत पर सोई महिला को मारी गोली, पूर्व पति समेत 4 नामजदSKMCH के डेंटल OPD में मरीज से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप, महिला डॉक्टर का वीडियो वायरलहाईवे पर ‘हसीना गैंग’ का खौफ! लिफ्ट के बहाने गाड़ी रुकवाने का आरोप, पुलिस ने दो को हिरासत में लेकर छोड़ाथानेदार अर्चना कुमारी पर कार्रवाई की मांग, मंत्री लखेंद्र पासवान ने सीतामढ़ी SP से फोन पर की बात, कहा..“ऐसी लोगों को थानाध्यक्ष मत रखिए”बिहार में 27 पुलिस अफसरों का तबादला, कई अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की पोस्टिंगपहले पति को तलाक देकर उसी के भतीजे से की शादी, रक्षाबंधन की रात छत पर सोई महिला को मारी गोली, पूर्व पति समेत 4 नामजदSKMCH के डेंटल OPD में मरीज से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप, महिला डॉक्टर का वीडियो वायरलहाईवे पर ‘हसीना गैंग’ का खौफ! लिफ्ट के बहाने गाड़ी रुकवाने का आरोप, पुलिस ने दो को हिरासत में लेकर छोड़ाथानेदार अर्चना कुमारी पर कार्रवाई की मांग, मंत्री लखेंद्र पासवान ने सीतामढ़ी SP से फोन पर की बात, कहा..“ऐसी लोगों को थानाध्यक्ष मत रखिए”

बिहार: सड़क पार कर रहे मासूम को ट्रक ने रौंदा, मौके पर हुई मौत; गुस्साए लोगों ने NH को किया जाम

BEGUSARAI: बेगूसराय में रफ्तार का कहर जारी है। तेज रफ्तार ट्रक ने एक मासूम बच्चे को कुचल दिया। इस हादसे में मासूम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गुस्साय परिजनों ने NH-31 को घंटे तक ज

बिहार: सड़क पार कर रहे मासूम को ट्रक ने रौंदा, मौके पर हुई मौत; गुस्साए लोगों ने NH को किया जाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में रफ्तार का कहर जारी है। तेज रफ्तार ट्रक ने एक मासूम बच्चे को कुचल दिया। इस हादसे में मासूम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गुस्साय परिजनों ने NH-31 को घंटे तक जाम रखकर जमकर हंगामा किया। तकरीबन 4 घंटे तक सड़क जाम के कारण NH-31 पर वाहनों का परिचालन बाधित हो गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के ट्रैफिक चौक स्थित NH-31 के पास की है। 


मृतक बच्चे की पहचान लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघा के निवासी करण कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मृतक बच्चा अपनी मां के साथ जा रहा था, तभी सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। गुस्साए परिजनों ने सड़क पर शव को रख कर 4 घंटा तक एनएच 31 को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबादी की।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों को मुआवजा दिलाने की बात कह हंगामे को शांत कराया। उन्होंने बताया है कि परिजनों को सरकारी मुआवजा दी जाएगी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और उसके ड्राइवर को तलाश कर रही है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता