ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

बिहार: सड़क हादसे में स्टेशन मैनेजर की दर्दनाक मौत, ड्यूटी पर जाने के दौरान अज्ञात वाहन ने रौंदा

CHHAPRA: पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के छपरा जंक्शन के स्टेशन मैनेजर संजय कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। संजय कुमार छपरा स्टेशन से अपने ड्यूटी स्थल छपरा सीवान रूट के चै

बिहार: सड़क हादसे में स्टेशन मैनेजर की दर्दनाक मौत, ड्यूटी पर जाने के दौरान अज्ञात वाहन ने रौंदा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA: पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के छपरा जंक्शन के स्टेशन मैनेजर संजय कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। संजय कुमार छपरा स्टेशन से अपने ड्यूटी स्थल छपरा सीवान रूट के चैनवा स्टेशन ड्यूटी के लिए जा रहे थे। उनकी ड्यूटी रात्रि 12 बजे से सुबह आठ बजे तक चैनवा स्टेशन पर थी इसलिए वे छपरा से रात्रि 11 बजे ड्यूटी के लिए छपरा से बाइक से निकले। इसी बीच दाउदपुर और एकमा के बीच विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उनकी बाईक की टक्कर हो गई।


बाइक की टक्कर के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी गई। उसके बाद पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर उपचार हेतु छपरा सदर अस्पताल भेजा गया। छपरा सदर अस्पताल के डाक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस बाद की जानकारी जब छपरा के स्टेशन कर्मचारियो को हुई तो वे काफ़ी सख्या में छपरा सदर अस्पताल पहुंच गए।


मृतक स्टेशन मैनेजर संजय कुमार मूल रूप से नालन्दा के रहने वाले थे और विगत कई वर्षो से छपरा में पद स्थापित थे और सपरिवार छपरा में ही रहते थे। वह काफी कार्य कुशल और तेज तर्रार स्टेशन मास्टर माने जाते थे। वह पूर्वोत्तर रेलवे स्टेशन मास्टर यूनियन के प्रवक्ता भी थे। उनकी मौत से परिवार जनों का रो रोकर बुरा हाल है वही रेल कर्मियों में भी दुख का माहौल है। फिलहाल मृतक स्टेशन मैनेजर संजय कुमार के पोस्टमार्टम की प्रकिया चल रही है।उसके बाद उनके शव को उनके पैतृक गांव नालन्दा भेजा जायेगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें