ब्रेकिंग
दुर्गा पूजा से छठ तक बिहार-दिल्ली के बीच चलेंगी 120 से ज्यादा बसें, 8 से 16 घंटे में पूरा होगा सफर, जानें किरायापटना में जहरीली शराब से मौत पर भड़के तेजस्वी यादव, सम्राट सरकार से कर दी यह बड़ी मांगE20 पेट्रोल पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दी यह सलाहपुरानी पेंशन की मांग ने पकड़ा जोर, मोतिहारी में कर्मचारियों ने सरकार को दिया बड़ा अल्टीमेटमबिहार में तेज रफ्तार का कहर: ओवरटेक के दौरान स्कॉर्पियो की चपेट में आए पूर्व पंचायत सचिव, मौके पर दर्दनाक मौतदुर्गा पूजा से छठ तक बिहार-दिल्ली के बीच चलेंगी 120 से ज्यादा बसें, 8 से 16 घंटे में पूरा होगा सफर, जानें किरायापटना में जहरीली शराब से मौत पर भड़के तेजस्वी यादव, सम्राट सरकार से कर दी यह बड़ी मांगE20 पेट्रोल पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दी यह सलाहपुरानी पेंशन की मांग ने पकड़ा जोर, मोतिहारी में कर्मचारियों ने सरकार को दिया बड़ा अल्टीमेटमबिहार में तेज रफ्तार का कहर: ओवरटेक के दौरान स्कॉर्पियो की चपेट में आए पूर्व पंचायत सचिव, मौके पर दर्दनाक मौत

बिहार: भीषण सड़क हादसे में पूर्व सैनिक समेत दो लोगों की मौत, रोड पार करने के दौरान अज्ञात वाहन ने रौंदा

BEGUSARAI: बेगूसराय में दो अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार रिटायर आर्मी मैन को रौंद दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना रिफाइनरी थान

बिहार: भीषण सड़क हादसे में पूर्व सैनिक समेत दो लोगों की मौत, रोड पार करने के दौरान अज्ञात वाहन ने रौंदा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में दो अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार रिटायर आर्मी मैन को रौंद दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना रिफाइनरी थाना क्षेत्र के देवना चौक के पास एनएच- 31 की है। 


मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के हर्रक वार्ड 13 निवासी स्वर्गीय महेंद्र झा के 45 वर्षीय बेटे नवीन कुमार झा के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि नवीन कुमार झा पपरौर स्थित एचपीसीएल से ड्यूटी कर घर लौट रहे थे, तभी देवना चौक पर अज्ञात वाहन ने कुचल दिया है। नवीन 2012 में आर्मी से रिटायर्ड हुए थे। आर्मी से रिटायर होने के बाद पपरौर स्थित एचपीसीएल में लगभग 5 साल से गार्ड की नौकरी करते थे।


मृतक नवीन कुमार झा मूल रूप से खगड़िया जिला के परवत्ता थाना क्षेत्र के डुमरिया खुर्द वार्ड 2 का रहने वाले थे। बेगूसराय के हर्रक में अपना घर बनाकर परिवार के साथ रहता था। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही रिफाइनरी थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।


वहीं दूसरी घटना नगर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर के समीप एनएच 31 की है, जहां सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई।  मृतका की पहचान खगड़िया जिला अंतर्गत मानसी थाना क्षेत्र के सैदपुर के रहने वाले अनिल सिंह की 40 वर्षीय पत्नी रूमा देवी के रूप में हुई है। वहीं हादसे में 12 वर्षीय पुत्री सोनम कुमारी गंभीर रूप से जख्मी है, जिसका इलाज शहर के निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता