ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बिहार: सब्जी बेचकर घर लौट रहे थे भाई-बहन, सड़क हादसे में दोनों की हो गई मौत

BEGUSARAI: बेगूसराय में सब्जी बेचकर घर लौट रहे भाई-बहन को तेज रफ्तार स्पॉर्पियो ने रौंद डाला जिससे बहन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि भाई ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना चकिया था

बिहार: सब्जी बेचकर घर लौट रहे थे भाई-बहन, सड़क हादसे में दोनों की हो गई मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में सब्जी बेचकर घर लौट रहे भाई-बहन को तेज रफ्तार स्पॉर्पियो ने रौंद डाला जिससे बहन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि भाई ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना चकिया थाना इलाके के मल्हीपुर चौक एनएच 31 की है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


मृतकों की पहचान मल्हीपुर निवासी मो.अशरफ के 23 वर्षीय बेटे मो.साहिल और उसकी 12 वर्षीय बहन सबीना खातून के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रोज की तरह सोमवार की देर शाम दोनों भाई-बहन सब्जी बेंचकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान मल्हीपुर चौक के पास अज्ञात स्कॉर्पियो ने दोनों को रौंद दिया। हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।


इस हादसे में सबीना खातून की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल मो.साहिल को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। एक साथ दो लोगों की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें