ब्रेकिंग
जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली से बिहार जा रही स्लीपर बस में अचानक लगी आग, 32 यात्री थे सवार✦रोहतास में बनेगी नई सैटेलाइट टाउनशिप, शाहाबाद में नया एयरपोर्ट; CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦खाली पैर साड़ी में 1600 मीटर दौड़ीं कविता, 10 की जगह 6 मिनट में पूरा किया टारगेट, वीडियो वायरल✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली से बिहार जा रही स्लीपर बस में अचानक लगी आग, 32 यात्री थे सवार✦रोहतास में बनेगी नई सैटेलाइट टाउनशिप, शाहाबाद में नया एयरपोर्ट; CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦खाली पैर साड़ी में 1600 मीटर दौड़ीं कविता, 10 की जगह 6 मिनट में पूरा किया टारगेट, वीडियो वायरल✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?

Bihar Rain Alert: बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, 26 से 30 अप्रैल तक होगी आंधी-बारिश

बता दें कि 10 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश के दौरान ठनका गिरने से दो दर्जन लोगों की जान चली गयी थी। कई झुलस गये थे। 14 अप्रैल को भी मौसम ने करवट बदला था। उसके बाद से अभी तक भीषण गर्मी, चिलचिलाती धूप और लू के कारण तापमान काफी बढ़ गया है।

bihar
एक दिन बाद होगी बारिश!
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

Bihar Rain Alert: पिछले कई दिनों से बिहार में लोग भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से परेशान हैं। पारा इतना बढ़ गया है कि घर से निकलना मुश्किल हो गया है। तापमान 40 डिग्री से ऊपर चला गया है जिससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है। लेकिन अब राहतभरी खबर आ रही है। 


26 से 30 अप्रैल के बीच बिहार के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है. इस दौरान मेघ गर्जन, आंधी तूफान, ओलावृष्टि और वज्रवात होने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने लोगों से एहतियात बरतने को कहा है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान बिहार के 36 जिलों में लू चलने की संभावना है। 


इस दौरान मौसम काफी गर्म रहेगा। तापमान बढ़ा रहेगा। इस दौरान बिना वजह घर से बाहर ना निकलें। यह अपील मौसम विभाग ने लोगों से की है। कहा कि 25 अप्रैल तक उमस और चिलचिलाती धूप से लोग परेशान रहेंगे लेकिन 26 अप्रैल से मौसम का मिजाज बदल जायेगा। 26 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक बिहार के कई हिस्सों में अचानक मौसम करवट लेगी। 


इस दौरान तेज बारिश, आंधी-तूफान,ओलावृष्टि और ठनका गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है। वही किसानों को भी सावधानी बरतने को कहा है। आंधी-बारिश के दौरान खेत में काम करने से मना किया है। यह भी कहा है कि यदि कटी हुई फसल को सुरक्षित जगह पर भंडारित कर लें। नहीं तो अचानक आंधी बारिश से नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। 


मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम में वे सतर्क और सावधान रहें. यदि आप खूले में हो तो जल्द से जल्द किसी पक्के मकान की शरण लें। ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान भाई इस दौरान अपने खेतों में ना जाए एवं मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करे। 

टैग्स