ब्रेकिंग
Bihar News: पटना में जमीन के नीचे दौड़ेंगी गाड़ियां! दरभंगा-भागलपुर समेत बिहार के 8 शहरों में बनेगा अंडरग्राउंड रोड कॉरिडोर✦Bihar News: छठ घाट से लौट रहे 8 लोगों को स्कॉर्पियो ने रौंदा, बेतिया में 2 की मौत; एक ही परिवार के 4 सदस्य पटना रेफर✦Bihar News: बिहार में 21 नवंबर से बदल जाएगा सफर का रास्ता! नीतीश सेतु से मिथिला-तिरहुत के लोग बिना जाम सीधे पहुंचेंगे पटना, 30 KM घटेगी दूरी✦Bihar News: बिहार में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, CM सम्राट चौधरी और नितिन नवीन ने भी की पूजा✦नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान✦Bihar News: पटना में जमीन के नीचे दौड़ेंगी गाड़ियां! दरभंगा-भागलपुर समेत बिहार के 8 शहरों में बनेगा अंडरग्राउंड रोड कॉरिडोर✦Bihar News: छठ घाट से लौट रहे 8 लोगों को स्कॉर्पियो ने रौंदा, बेतिया में 2 की मौत; एक ही परिवार के 4 सदस्य पटना रेफर✦Bihar News: बिहार में 21 नवंबर से बदल जाएगा सफर का रास्ता! नीतीश सेतु से मिथिला-तिरहुत के लोग बिना जाम सीधे पहुंचेंगे पटना, 30 KM घटेगी दूरी✦Bihar News: बिहार में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, CM सम्राट चौधरी और नितिन नवीन ने भी की पूजा✦नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान

बिहार : पूर्व मध्य रेल के नए मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी बने विरेन्द्र कुमार, ग्रहण किया पदभार

PATNA : रेल मुख्यालय, हाजीपुर में उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (यात्री सेवा) के पद पर पदस्थापित विरेन्द्र कुमार ने बुधवार को पूर्व मध्य रेल के नए मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया।

बिहार : पूर्व मध्य रेल के नए मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी बने विरेन्द्र कुमार, ग्रहण किया पदभार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : रेल मुख्यालय, हाजीपुर में उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (यात्री सेवा) के पद पर पदस्थापित विरेन्द्र कुमार ने बुधवार को पूर्व मध्य रेल के नए मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। पूर्व में पदस्थापित श्री राजेश कुमार को पदोन्नति के बाद पूर्व मध्य रेल मुख्यालय में ही मुख्य रोलिंग स्टॉक इंजीनियर (फ्रेट) के पद पर पदस्थापित किया गया है।


विरेन्द्र कुमार 2005 बैच के भारतीय रेल यातायात सेवा के अधिकारी हैं। उन्होंने पूर्व तटीय रेलवे में एरिया ऑफिसर, पारादीप, खुर्दा रोड से रेलवे में अपनी सेवा की शुरुआत की थी। इसके अतिरिक्त पूर्व तटीय रेलवे में विभिन्न पदों पर भी वे अपनी सेवा दे चुके हैं। 


वर्ष 2011 में वे पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में मंडल परिचालन प्रबंधक के पद पर योगदान के साथ पूर्व मध्य रेल में अपनी सेवा की शुरूआत की। इसके बाद सोनपुर तथा समस्तीपुर मंडल में वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक के पद पर पदथापित रहे। वे समस्तीपुर मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के रूप में भी अपनी सेवा दे चुके हैं।

टैग्स