ब्रेकिंग
करंट लगने से चाचा की दर्दनाक मौत, बचाने गए भतीजे की भी गई जान; बिजली विभाग की लापरवाही आई सामनेनेपाल की बारिश का बिहार में असर: पूर्वी चंपारण में तिलावे नदी का तटबंध टूटा, दर्जनों गांव जलमग्न; जिला प्रशासन अलर्टमिठाई की दुकान में करंट लगने से दुकानदार और मजदूर की मौत, लोहे के पाइप में उतरा था बिजली का करंटबिहार की युवती की दमन में हत्या, ट्रॉली बैग में मिली लाश; 2 साल पहले दूसरी जाति के युवक संग हुई थी फरारपटना-गोरखपुर वंदे भारत पर फिर पथराव, सुगौली में टूटा कोच का शीशा; चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरीकरंट लगने से चाचा की दर्दनाक मौत, बचाने गए भतीजे की भी गई जान; बिजली विभाग की लापरवाही आई सामनेनेपाल की बारिश का बिहार में असर: पूर्वी चंपारण में तिलावे नदी का तटबंध टूटा, दर्जनों गांव जलमग्न; जिला प्रशासन अलर्टमिठाई की दुकान में करंट लगने से दुकानदार और मजदूर की मौत, लोहे के पाइप में उतरा था बिजली का करंटबिहार की युवती की दमन में हत्या, ट्रॉली बैग में मिली लाश; 2 साल पहले दूसरी जाति के युवक संग हुई थी फरारपटना-गोरखपुर वंदे भारत पर फिर पथराव, सुगौली में टूटा कोच का शीशा; चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी

Bihar Politics: TAX को लेकर 'तेजस्वी' के पास प्रमाण हैं तो लोजपा(रा.) दफ्तर जाएं, सांसद अरूण भारती करेंगे शंका का समाधान

Bihar Politics: बिहार में डीके टैक्स पर राजनीति जारी है. अब लोजपा(रा) ने कहा है कि तेजस्वी यादव की शंका का समाधान होगा. नेता प्रतिपक्ष के पास अगर टैक्स को लेकर सबूत है तो उन्हें जमुई सांसद अरूण भारती से मिलना चाहिए.

Bihar Politics, DK TAX, LJP Ram Vilas,Tejashwi Yadav,bihar news, bihar samachar, today bihar news
© Google
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने बिहार में एक नए टैक्स की चर्चा छेड़ दी है. नाम दिया है 'डीके टैक्स'.नेता प्रतिपक्ष ने बिना नाम लिए एक रिटायर्ड अधिकारी पर आरोप लगाकर सनसनी फैला दी. आरोप है कि सूबे में डीके टैक्स की वसूली हो रही है. डीके टैक्स की वसूली की चर्चा के बाद सत्ता पक्ष ने एक साथ तेजस्वी यादव पर हमला बोल दिया है. अब लोजपा (रामविलास) ने तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला है. लोजपा(रामविलास) ने कहा है कि तेजस्वी याजव को अगर टैक्स को लेकर कोई प्रमाण है तो उन्हें हमारे पार्टी कार्यालय आकर प्रत्यक्ष कर सलाहकार समिति के सदस्य व जमुई सांसद से मिलना चाहिए. सारी शंका का समाधान हो जाएगा. 

लोजपा(रामविलास) के राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेन्द्र कुमार मुन्ना ने कहा है कि अगर किसी कर(tax) पर नेता प्रतिपक्ष को आपत्ति है तो उनकी शंका का समाधान होगा. NDA की सरकार संवेदनशील है. उनके शंकाओं के समाधान की व्यवस्था हो गई है. लोजपा रामविलास के बिहार प्रभारी एवं जमुई के सांसद अरूण भारती को इस रीजन का प्रत्यक्ष कर सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया है . उन्होंने कहा कि अगर तेजस्वी यादव के पास टैक्स से संबंधित कोई प्रमाण है तो उसे अविलंब लोजपा कार्यालय आकर अरूण भारती के समक्ष अपनी बात रखनी चाहिए.

लोजपा(रामविलास) प्रवक्ता ने आगे कहा कि मेरे नेता चिराग़ पासवान एवं मेरी पार्टी उनके हर उचित सवालों को गंभीरता से सुनकर शंका समाधान का प्रयास करेगी. पर बिना किसी प्रमाण के मीडिया के माध्यम से सवाल पूछते हैं तो मैं उन्हें मीडिया के माध्यम से ही सारी जानकारी उपलब्ध करवा रहा हूं. अगर वो जवाब नहीं देते हैं तो बिहार के लोग ये मानकर चलेंगे की तेजस्वी यादव गंभीर नेता नहीं हैं. सत्ता प्राप्ति के लिए अधीर नेता हैं. 

दरअसल, पिछले हफ्ते मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोला था. उन्होंने कहा था कि बिहार में ना तो डीजीपी की चलती है और ना ही मुख्य सचिव की कुछ चल रही है. वो सजा कर रखने वाला पद भी नहीं रह गया. मुख्यमंत्री कहीं जाते हैं तो इनको बुलाते भी नहीं है. तेजस्वी ने आरोप लगाया कि बिहार चलाने का काम रिटायर अधिकारी ही चला रहे हैं. बिहार में अभी ‘डीके टैक्स’ चल रहा है. बिहार मेंअधिकारियों का ट्रांसफर-पोस्टिंग में हेराफेरी चल रही है. काबिल और परफॉर्मर अफसरों वो IAS हों या IPS, उनको शंट कर दिया गया है. 


रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता