ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

Bihar Police: नीतीश सरकार ने 4 ASP को स्टाफ ऑफिसर बनाया, चार DSP बने सीनियर डीएसपी, सूची देखें...

Bihar Police: बिहार सरकार ने आज 8 पुलिस अधिकारियों को प्रोन्नति दी है. चार एएसपी को स्टाफ ऑफिसर के रूप में प्रोन्नत किया गया है. वहीं 4 डीएसपी को वरीय पुलिस उपाधीक्षक के रूप में प्रोन्नति दी गई है.

Bihar Police, dsp promotion, Bihar Police Headquarter,wireless set, bihar news, patna news, bihar samachar,today bihar news
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Police:  नीतीश सरकार ने आज 8 पुलिस अधिकारियों को प्रोन्नति दी है. चार एएसपी को स्टाफ ऑफिसर के रूप में प्रोन्नत किया गया है. वहीं चार डीएसपी का वरीय पुलिस उपाधीक्षक के पद पर प्रमोशन हुआ है. इस संबंध में गृह विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है. 

चार एएसपी बने स्टाफ ऑफिसर 

बिहार पुलिस सेवा के चार अधिकारियों को स्टाफ ग्रेड में प्रोन्नति दी गई है. वर्तमान में यह सभी अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं. इन अधिकारियों को वेतनमान स्तर- 13 में स्टाफ ऑफिसर के तौर पर प्रोन्नति हुई है. जिन अपर पुलिस अधीक्षक को स्टाफ ऑफिसर बनाया गया है, उसमें स्मिता सुमन, राकेश कुमार, राजेश कुमार सिंह प्रभाकर और रूप रंजन हरगवे शामिल हैं.

चार डीएसपी बने वरीय डीएसपी

वहीं, बिहार पुलिस सेवा के चार डीएसपी को वरीय पुलिस उपाधीक्षक में प्रोन्नति दी गई है. इन सभी को वेतनमान स्तर 12 में प्रोन्नति दी गई है. जिन अधिकारियों को प्रोन्नति दी गई है, उन में मुकुल कुमार रंजन ,मोहम्मद तनवीर अहमद, प्रभाकर तिवारी और मनोज कुमार पांडे शामिल हैं.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता