ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बिहार: पवन सिंह के कार्यक्रम के दौरान भारी बवाल, भगदड़ के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज

SASARAM: खबर रोहतास से है, जहां भोजपुरी स्टार पवन सिंह के कार्यक्रम के दौरान भारी बवाल हुआ है। घटना तिलौथू के तुतला भवानी देवी स्थान के पास की है। यहां शुक्रवार को तुतला भवानी महोत

बिहार: पवन सिंह के कार्यक्रम के दौरान भारी बवाल, भगदड़ के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: खबर रोहतास से है, जहां भोजपुरी स्टार पवन सिंह के कार्यक्रम के दौरान भारी बवाल हुआ है। घटना तिलौथू के तुतला भवानी देवी स्थान के पास की है। यहां शुक्रवार को तुतला भवानी महोत्सव के दौरान भोजपुरी स्टार पवन सिंह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। हजारों लोगों की भीड़ पवन सिंह को सुनने के लिए कार्यक्रम में मौजूद थी। इसी दौरान भीड़ अनियंत्रित हो गई और कार्यक्रम में भगदड़ मच गई।


हंगामे को देखते हुए पवन सिंह को अपना कार्यक्रम बीच में ही स्थगित करना पड़ा। कार्यक्रम रोके जाने से नाराज लोगों ने जमकर उपद्रव मचाया। गुस्साए लोगों ने बैरिकेडिंग तोड़ दिया जिससे वहां भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय पुलिस और आयोजन समिति के लोगों ने जमकर लाठियां चटकाईं, काफी मशक्कत के बाद लोगों का हंगामा शांत हुआ।


लाठीचार्ज करने के बाद लोग और आक्रोशित हो गये और पथराव करने लगे। इस दौरान कई लोगों के घायल होने की भी सूचना है। लोगों को शांत कराने में पुलिस के पसीने छूट गए। पुलिस और आयोजन समिति के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद हंगामे को शांत कराया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें