ब्रेकिंग
ट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर, 45 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार; 112 पर भी नहीं मिली मददबिहार सरकार ने लिया फैसला: अब हर साल 23 अगस्त को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवससम्राट सरकार ने बिहार में परीक्षा सुधार के लिए बनाई विशेषज्ञ समिति , पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार होंगे अध्यक्षBPSC TRE-4.0: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, BPSC ने दी अहम जानकारीBPSC TRE-4.0: 21 सितंबर से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, संशोधित विज्ञापन जल्द होगा जारीट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर, 45 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार; 112 पर भी नहीं मिली मददबिहार सरकार ने लिया फैसला: अब हर साल 23 अगस्त को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवससम्राट सरकार ने बिहार में परीक्षा सुधार के लिए बनाई विशेषज्ञ समिति , पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार होंगे अध्यक्षBPSC TRE-4.0: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, BPSC ने दी अहम जानकारीBPSC TRE-4.0: 21 सितंबर से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, संशोधित विज्ञापन जल्द होगा जारी

Bihar News: बिहार में यहां नवविवाहिता की मौत से बवाल, घर छोड़कर फरार हुए ससुराल वाले

Bihar News: वैशाली मनुआ गांव में 22 वर्षीय चांदनी कुमारी की संदिग्ध मौत, पिता ने दामाद रणजीत सिंह व ससुराल पर लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप। पुलिस पोस्टमॉर्टम कर जांच में जुटी..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News: वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र के मनुआ गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है। 22 वर्षीय चांदनी कुमारी की मौत के बाद ससुराल पक्ष पर पीट-पीटकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है। मृतका के पिता विजय कुमार सिंह ने दामाद रणजीत सिंह, उसके चाचा, बहन और बहनोई पर क्रूरता का इल्जाम लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। घटना के बाद ससुराल वाले घर बंद कर फरार हो गए और पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर जांच में जुट गई है।


विजय कुमार सिंह ने बताया कि डेढ़ साल पहले उन्होंने अपनी बेटी चांदनी की शादी मनुआ गांव के रणजीत सिंह से की थी। शादी के बाद से ही रणजीत नशे का आदी हो गया और अक्सर चांदनी के साथ मारपीट करता था। मृतका के पास छह महीने की एक बेटी भी है, जिसकी परवरिश अब चिंता का विषय बन गई है। विजय ने कहा कि ससुराल पक्ष के लोग मिलकर चांदनी को प्रताड़ित करते थे। पहले भी ऐसी घटनाएं हुईं, जब परिजनों ने बीच-बचाव कर समझौता कराया था, लेकिन इस बार हालात बिगड़ गए। बुधवार करीब 11 बजे विजय को फोन पर सूचना मिली कि बेटी की तबीयत बिगड़ गई है। जब वे वहां पहुंचे तो चांदनी की सांसें थम चुकी थीं।


परिजनों का दावा है कि मौत की वजह ससुराल पक्ष की लंबे समय से चली आ रही मारपीट है। विजय ने कहा, "मेरा दामाद नशे में धुत होकर मेरी बेटी को रोज सताता था। हमने कई बार समझाया, लेकिन उन्होंने सुधार नहीं किया। अब बेटी को खोने के बाद ससुराल वाले फरार हो गए हैं।" घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन गांव पहुंचे और हंगामा किया। ग्रामीणों ने भी ससुराल पक्ष की कड़ी निंदा की है।


सदर थानाध्यक्ष यशोदानंद पांडे ने बताया कि नवविवाहिता की मौत इलाज के दौरान होने की प्रारंभिक जानकारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। अभी तक परिजनों की ओर से थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन मिलते ही FIR दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष ने कहा कि फरार ससुराल वालों की तलाश तेज कर दी गई है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच होगी। अगर हत्या साबित हुई तो आरोपी सख्त सजा के हकदार होंगे।