ब्रेकिंग
बिहार में SHO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप; DGP के निर्देश पर हुई कार्रवाईपूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपहाईटेंशन तार की चपेट में आए मकान मालिक समेत तीन लोग, निर्माण कार्य के दौरान हुआ बड़ा हादसाहर्ष फायरिंग केस में दोषी BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर फैसला सुरक्षित, शनिवार को आएगा कोर्ट का अंतिम निर्णय; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?बिहार में SHO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप; DGP के निर्देश पर हुई कार्रवाईपूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपहाईटेंशन तार की चपेट में आए मकान मालिक समेत तीन लोग, निर्माण कार्य के दौरान हुआ बड़ा हादसाहर्ष फायरिंग केस में दोषी BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर फैसला सुरक्षित, शनिवार को आएगा कोर्ट का अंतिम निर्णय; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?

Bihar News: सुरक्षा मानकों की अनदेखी? चीनी मिल के बॉयलर में गिरकर मजदूर की मौत, रिपेयरिंग के दौरान हुआ हादसा

Bihar News: बिहार के बगहा स्थित तिरुपति शुगर मिल में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में यूपी के मेरठ निवासी 40 वर्षीय मजदूर रेहान की मौत हो गई

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News: बिहार के बगहा स्थित तिरुपति शुगर मिल में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में यूपी के मेरठ निवासी 40 वर्षीय मजदूर रेहान की मौत हो गई। वह मिल में मशीन रिपेयरिंग का कार्य कर रहा था जब संतुलन बिगड़ने से वह ऊंचाई से नीचे गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ जब रेहान बॉयलर पर खड़े होकर मशीन की मरम्मत कर रहा था। 


बताया जा रहा है कि गिरने के बाद उसे आनन-फानन में अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। लेकिन जीएमसीएच ले जाने के दौरान, अस्पताल गेट पर ही रेहान ने दम तोड़ दिया। डॉ. ने बताया कि गिरने के दौरान रेहान के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे इंटरनल ब्लीडिंग हो गई और उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। 


शुगर मिल के प्रबंधक बीएन त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि फिलहाल मिल प्रबंधन द्वारा सीधे कोई मरम्मत कार्य नहीं कराया जा रहा था। रेहान एक ठेकेदार के माध्यम से कार्यरत था, और मशीन रिपेयरिंग का जिम्मा उसी पर था। रेहान के साढ़ू और साथी मजदूर समर अली ने बताया कि रेहान की शादी पांच साल पहले हुई थी और उसके तीन छोटी बेटियाँ हैं। 


वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था और पूरे परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। समर अली ने यह भी बताया कि रेहान मेहनती और जिम्मेदार व्यक्ति था, जो अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए लगातार कठिन परिश्रम करता था।


इस हादसे ने शुगर मिलों में ठेकेदारी प्रथा और श्रमिक सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटनास्थल पर प्राथमिक सुरक्षा उपायों की अनुपस्थिति भी चिंता का विषय बन रही है। हादसे के समय रेहान ने सेफ्टी बेल्ट या अन्य कोई सुरक्षा उपकरण पहना था या नहीं, इसकी भी जांच होनी बाकी है।


हादसे के बाद मजदूर यूनियन और स्थानीय लोगों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा, आश्रित को नौकरी तथा ठेकेदार और मिल प्रबंधन पर लापरवाही का मामला दर्ज करने की मांग की है। जिला प्रशासन द्वारा अभी तक कोई आधिकारिक मुआवजे की घोषणा नहीं की गई है।