ब्रेकिंग
भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦बिहार के पूर्व मंत्री ने चिराग पासवान पर कसा तंज, कहा- ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है इनकी हालत✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार✦सम्राट कैबिनेट के 30 बड़े फैसले: बिहार में घटेगा फ्लाइट का किराया! ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मिली मंजूरी✦चारा लेकर लौट रही 4 महिलाएं नहर में डूबीं, मां-बेटी समेत 3 की मौत; एक की हालत गंभीर✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦बिहार के पूर्व मंत्री ने चिराग पासवान पर कसा तंज, कहा- ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है इनकी हालत✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार✦सम्राट कैबिनेट के 30 बड़े फैसले: बिहार में घटेगा फ्लाइट का किराया! ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मिली मंजूरी✦चारा लेकर लौट रही 4 महिलाएं नहर में डूबीं, मां-बेटी समेत 3 की मौत; एक की हालत गंभीर

Bihar News: महिला टीचर वसूली कर 'थैली' भर रही थीं...मैडम का वीडियो आ गया सामने, इसके बाद तो....

Bihar Teacher News: बिहाके एक सरकारी स्कूल में बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा में नंबर देने के बदले पैसा लेने का मामला सामने आया है. इसके बाद आरोपी महिला प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया गया है.

Bihar Teacher News, begusarai news,Education Department, ACS S. Siddharth, teachers samman, शिक्षक सम्मान, शिक्षा विभाग, बिहार समाचार
© SELF
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Teacher News: महिला टीचर को रिश्वत लेना महंगा पड़ गया. वीडियो सामने आने के बाद प्रधानाध्यापिका को सस्पेंड कर दिया गया है. बेगूसराय के एक प्रधानाध्यापिका ने बोर्ड के प्रैक्टिकल परीक्षा में नंबर देने के लिए छात्रों से पैसे लिए थे. पैसा लेते वीडियो वायरल हुआ था. जिसके बाद जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है. बेगूसराय के डीएम तुषार सिंगला के निर्देश पर आरोपी प्रधानाध्यापिका प्रगति कुमारी को सस्पेंड कर दिया गया है. 

वायरल वीडियो उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय नया टोला कल्याणपुर, बेगूसराय का है. वायरल वीडियो में आरोपी प्रधानाध्यापिका पैसे लेते दिख रही हैं. वीडियो में छात्र को यह भी कहते सुना जा रहा है कि मैम, कुछ कम नहीं होगा क्या ? दो छात्रों को नंबर देने के बदले 1400 रुपए लेने की बात कही जा रही है. बदले में प्रिंसिपिल तीन विषयों में 29, 29 और 28 नंबर देने का वादा किया था.

पैसे देते समय किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. बेगूसराय डीएम तुषार सिंगला ने बताया है कि एचएम के द्वारा प्रैक्टिकल के नाम पर पैसा वसूलने का वीडियो सामने आया था. इस वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है. उन्होंने आगे कहा कि विभागीय जांच की जा रही है. मामले को सत्य पाया गया है.