ब्रेकिंग
बिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरारसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकारजेब में 50 रुपये, दिल में 5 साल का प्यार: प्रेमिका को ढूंढने UP से बिहार पहुंच गया आशिक, किराया नहीं दिया तो ऑटो वाले ने पहुंचाया धाने ‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरारसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकारजेब में 50 रुपये, दिल में 5 साल का प्यार: प्रेमिका को ढूंढने UP से बिहार पहुंच गया आशिक, किराया नहीं दिया तो ऑटो वाले ने पहुंचाया धाने ‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवाल

Bihar News: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाला पंजाब से अरेस्ट, जानें क्या है आरोपी का बिहार कनेक्शन

Bihar News: पंजाब की बठिंडा पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है। जांच-पड़ताल के दौरान आरोपी के बिहार कनेक्शन की भी जानकारी मिली है।

Bihar News
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाला पंजाब से अरेस्ट
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar News: पंजाब की बठिंडा पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी बठिंडा कैंट से की गई है। जांच-पड़ताल के दौरान  आरोपी के बिहार कनेक्शन की भी जानकारी मिली। अब पुलिस सब कुछ खंगाल रही है। खबरों के मुताबिक, जासूसी के आरोप में बठिंडा कैंट से गिरफ्तार किया गया सुनील राम का संबंध बिहार के समस्तीपुर जिले का है। 


वह सिहमा गांव का रहने वाला है। गांव के लोग सुनील की गिरफ्तारी की सूचना के बाद स्तब्ध हैं।  सुनील राम के बारे में लोगों का कहना है कि उसके पिता इंग्लिश राम की मौत हो चुकी है। गांव में मां और भाई का परिवार रहता है। गांव के लोगों को पहले से ही उसके रुतबे को देखकर शक होता था। गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद से गांव के लोग हैरान हैं।


गांव के लोगों ने बताया कि जब भी सुनील राम अपने गांव आता था तो लग्जरी गाड़ी से आता था। उसके साथ एक दो बाहरी लोग रहते थे। सभी के चेहरे पर बड़ी-बड़ी दाढ़ी रहती थी। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि इस बार होली के दौरान एक दिन के लिए घर आया था। लग्जरी कार में उसके अलावा दो लोग थे। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि उसके पास पिस्टल भी थी। पंजाब के बठिंडा में अपनी जमीन खरीद कर बड़ा घर बनाया हुआ है। गांव में भी घर किसी से कम नहीं है। दोनों भाई ऐशो आराम की जिंदगी जीता था। वहीं सुनील की गिरफ्तारी की सूचना के बाद अचानक ही परिवार के लोग घर में ताला लगाकर कहीं गायब हो गए हैं। देर शाम अचानक ही गांव में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। 

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता