ब्रेकिंग
Bihar News: पटना कोर्ट जाने वालों के लिए बड़ी खबर! सोमवार से बदल जाएगी व्यवस्था, जान लें नया समयBihar News: टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा: 4000 पन्नों की चार्जशीट में रिशु श्री से लेकर IAS संजीव हंस तक कई नाम, जानिए किस पर क्या आरोपबिहार में बड़ा हादसा टला: गंगा के बीच अचानक नाव में आई खराबी, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारीसांसद पप्पू यादव ने स्पेशल कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली बेल; क्या है मामला?बेगूसराय गैंगरेप पीड़िता से मिले तेजस्वी यादव, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर बोला तीखा हमलाBihar News: पटना कोर्ट जाने वालों के लिए बड़ी खबर! सोमवार से बदल जाएगी व्यवस्था, जान लें नया समयBihar News: टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा: 4000 पन्नों की चार्जशीट में रिशु श्री से लेकर IAS संजीव हंस तक कई नाम, जानिए किस पर क्या आरोपबिहार में बड़ा हादसा टला: गंगा के बीच अचानक नाव में आई खराबी, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारीसांसद पप्पू यादव ने स्पेशल कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली बेल; क्या है मामला?बेगूसराय गैंगरेप पीड़िता से मिले तेजस्वी यादव, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर बोला तीखा हमला

Bihar News: गोपालगंज में बीच सड़क ब्लास्ट हो गई स्कूटी, दो लोग झुलसे, घरों में आग लगने से मची अफरा-तफरी

Bihar News: गोपालगंज में पटाखा-बारूद से भरी स्कूटी ब्लास्ट हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

Bihar News
बीच सड़क ब्लास्ट हो गई स्कूटी
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar News: बिहार के गोपालगंज जिले में बीच सड़क अचानक एक स्कूटी ब्लास्ट हो गई। पटाखा-बारूद से भरी स्कूटी अचानक चलती सड़क पर ब्लास्ट कर गई। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना थावे थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव के पास एनएच-531 की है। ब्लास्ट के दौरान स्कूटी पर सवार बच्ची समेत दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


ब्लास्ट होने के बाद बारूद की चिंगारी से आसपास की दो झोपड़ी में भीषण आग लग गई। घटना के बाद एनएच पर अफरातफरी मच गई और वाहनों का परिचालन बंद हो गया। दरअसल स्कूटी की डिक्की में बारूद रखा हुआ था। ब्लास्ट से स्कूटी के चिथड़े उड़ गए। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की मदद से स्कूटी और घरों में आग पर काबू पाया जा सका। मिली जानकारी के अनुसार, मीरगंज थाने के मीरगंज सोनार टोली निवासी मिथुन सोनी पटाखा बेचने का काम करते हैं। गुरुवार को वह शादी ब्याह के लिए पटाखे की सप्लाई करने थावे जा रहे थे। अभी वे एन एच 531 पर उचकागांव थाने के सदासी राय के तोला के पास पहुंचे ही थे कि तभी झोले में रखा पटाखा अचानक गरम होकर ब्लास्ट करने लगा।


हादसे में मिथुन सोनी, 25 वर्ष और उनकी 3 वर्षीय भतीजी आरोही कुमारी बुरी तरह झुलस गईं। लोगों ने बताया कि हादसे के कारण बादशाह महतो और चनेशर महतो की तीन झोपड़ी भी जलकर खाक हो गयी। वहीं घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गए और मुआवजा को लेकर सड़क जाम कर दिया। घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने सड़क जाम छुड़ाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता