ब्रेकिंग
Bihar News : 40 KM की रफ्तार और 'चौताला चाल' का जादू... अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में दौड़ेगा रांची एक्सप्रेस, बुलेट-तूफान को देगा टक्कर✦Bihar Vidhan Parishad Recruitment: बिहार विधान परिषद की LDC री-एग्जाम में बड़ा खेल? 30 अभ्यर्थियों को बुलाया, एक भी नहीं पहुंचा; भर्ती पर उठा सवाल...✦Bihar IT Hub : बिहार में अब नहीं जाना पड़ेगा दूसरे राज्यों में? पटना में 413 करोड़ से बनेगा पहला IT पार्क, होटल से लेकर ऑफिस तक मिलेंगी ये सुविधाएं✦मंच से मुखिया की दबंगई... डीएम-एसपी को दी गाली, नर्तकी को जबरन खींचने का VIDEO वायरल✦Patna STF Raid: पटना के दो पॉश अपार्टमेंट में चल रहा था साइबर ठगी का खेल? राजा बाजार-बोरिंग रोड में एक साथ रेड, 32 लोग हिरासत में✦Bihar News : 40 KM की रफ्तार और 'चौताला चाल' का जादू... अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में दौड़ेगा रांची एक्सप्रेस, बुलेट-तूफान को देगा टक्कर✦Bihar Vidhan Parishad Recruitment: बिहार विधान परिषद की LDC री-एग्जाम में बड़ा खेल? 30 अभ्यर्थियों को बुलाया, एक भी नहीं पहुंचा; भर्ती पर उठा सवाल...✦Bihar IT Hub : बिहार में अब नहीं जाना पड़ेगा दूसरे राज्यों में? पटना में 413 करोड़ से बनेगा पहला IT पार्क, होटल से लेकर ऑफिस तक मिलेंगी ये सुविधाएं✦मंच से मुखिया की दबंगई... डीएम-एसपी को दी गाली, नर्तकी को जबरन खींचने का VIDEO वायरल✦Patna STF Raid: पटना के दो पॉश अपार्टमेंट में चल रहा था साइबर ठगी का खेल? राजा बाजार-बोरिंग रोड में एक साथ रेड, 32 लोग हिरासत में

Bihar News: CBI के हत्थे चढ़े बैंक मैनेजर और क्लर्क, इतने हजार ₹ घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Bihar News: सासाराम के यूनियन बैंक में मैनेजर विजय कुमार और क्लर्क विक्की कुमार को CBI ने 6 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। 3 लाख के मुद्रा लोन के लिए मांगी थी रिश्वत।

Bihar News
घटनास्थल की तस्वीर
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: सासाराम से बड़ी खबर आ रही है, जहां CBI ने यूनियन बैंक के मैनेजर विजय कुमार और क्लर्क विक्की कुमार को 6 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों ने 3 लाख रुपये के मुद्रा लोन के लिए रिश्वत मांगी थी। इस कार्रवाई से रिश्वतखोरों में हड़कंप मच गया है।


यह घटना बुधवार शाम सासाराम के नगर थाना क्षेत्र स्थित यूनियन बैंक शाखा में हुई है। शिकायतकर्ता रोशन चौरसिया ने CBI को सूचना दी थी कि बैंक मैनेजर विजय कुमार और क्लर्क विक्की कुमार 3 लाख रुपये के मुद्रा लोन को मंजूर करने के लिए 6 हजार रुपये रिश्वत मांग रहे हैं। CBI ने शिकायत की जांच के बाद जाल बिछाया। जैसे ही रोशन चौरसिया ने 6 हजार रुपये की रिश्वत दी, CBI की टीम ने दोनों को शाखा परिसर में रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।


CBI ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से बैंक कर्मचारियों और रिश्वतखोरों में हड़कंप मच गया है। पुलिस और CBI इस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि अन्य संभावित संलिप्त लोगों का भी पता लगाया जा सके।


रिपोर्टर: रंजन कुमार