ब्रेकिंग
गैस लीक से रसोई में लगी भीषण आग, लाइटर जलाते ही हुआ धमाका; सिलेंडर ब्लास्ट में 4 घर जले 5 बच्चों की जानकारी छिपाकर बने पार्षद, अब FIR दर्ज; नालंदा के पूर्व पार्षद की बढ़ीं मुश्किलेंमुंगेर व्यवहार न्यायालय की 9 बिल्डिंग में लगी आग, प्रथम तल पर मची अफरा-तफरीरास्ते के विवाद में खूनी संघर्ष, 70 वर्षीय बुजुर्ग को आंख में मारी गोली; मौके पर मौततेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार रेलवे कर्मचारी को कुचला, मौके पर मौत; परिवार में मचा कोहरामगैस लीक से रसोई में लगी भीषण आग, लाइटर जलाते ही हुआ धमाका; सिलेंडर ब्लास्ट में 4 घर जले 5 बच्चों की जानकारी छिपाकर बने पार्षद, अब FIR दर्ज; नालंदा के पूर्व पार्षद की बढ़ीं मुश्किलेंमुंगेर व्यवहार न्यायालय की 9 बिल्डिंग में लगी आग, प्रथम तल पर मची अफरा-तफरीरास्ते के विवाद में खूनी संघर्ष, 70 वर्षीय बुजुर्ग को आंख में मारी गोली; मौके पर मौततेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार रेलवे कर्मचारी को कुचला, मौके पर मौत; परिवार में मचा कोहराम

Bihar News: सरकारी कार्यक्रम में परोसे गए भोजन में मिली मरी हुई छिपकली, पंचायत प्रतिनिधियों ने किया भारी हंगामा

JEHANABAD: जहानाबाद में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों के बीच परोसे गए भोजन की थाली में मरी हुई छिपकली मिलने के बाद भारी हंगामा हुआ। कार्यक्रम में पहुंचे पंचायत

Bihar News: सरकारी कार्यक्रम में परोसे गए भोजन में मिली मरी हुई छिपकली, पंचायत प्रतिनिधियों ने किया भारी हंगामा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD: जहानाबाद में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों के बीच परोसे गए भोजन की थाली में मरी हुई छिपकली मिलने के बाद भारी हंगामा हुआ। कार्यक्रम में पहुंचे पंचायत प्रतिनिधियों ने भोजन की थाली को फेंक दिया और जमकर हंगामा मचाया।


दरअसल, जहानाबाद सदर प्रखंड में पंचायती राज विभाग के द्वारा मुखिया, पंचायत सचिव, पंचायत कार्यपालक सहायक के एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में पहुंचे पंचायत प्रतिनिधियों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। जैसे ही पंचायत प्रतिनिधियों ने खाना खाना शुरू किया तो एक प्लेट में छिपकली निकल गई। जिसके बाद प्रशिक्षण में आए लोगों ने जमकर हंगामा किया।


प्रशिक्षण दे रहे पदाधिकारी ने बताया कि एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सदर प्रखंड में आयोजित किया गया था। प्रशिक्षण के दौरान विभाग के द्वारा टेंडर कर भोजन मंगवाया गया था, जिसमें लगभग 50 लोगों का खाना आया था। जैसे ही लोगों ने खाना खाना शुरू किया तो उसमें खाना के एक प्लेट में छिपकली निकल गई। जिसके बाद प्रशिक्षण में आए लोगों ने जमकर हंगामा किया।


खाना खाने के बाद कुछ लोगों ने बताया कि छिपकली वाला खाना खाने से तबीयत अस्वस्थ लग रही है हालांकि इसके बाद प्रशिक्षण दे रहे पदाधिकारी ने खाना सप्लाई करने वाले वेंडर को बुलाया और उसकी जांच पड़ताल विभागीय स्तर पर की जा रही है। पूरे मामले में खाना सप्लाई करने वाले वेंडर की लापरवाही सामने आई है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता