ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के इंजीनियर की कितनी काली कमाई है? अभियंता पवन ने दो साल में 10 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदी, पटना से दिल्ली तक 13 संपत्ति मिलेBihar weather: बिहार में मानसून का इंतजार जारी, 14 जिलों में लू का अलर्ट; सीमांचल में भारी बारिश की चेतावनीBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: 7 दिन बाद पीड़ित परिवार से मिले भोजपुर एसपी, बोले- हर संभव मदद और न्याय दिलाने का प्रयासBihar News : जमीन के MVR के पटना में प्रॉपर्टी टैक्स भी बढ़ा: दुकान, मकान और फ्लैट मालिकों को देनी होगी मोटी रकम, किराया भी बढ़ेगाBihar News : पटना में घर रखने वालों को झटका! 31 साल बाद बढ़ा प्रॉपर्टी टैक्स, जानें नई दरेंBihar News: बिहार के इंजीनियर की कितनी काली कमाई है? अभियंता पवन ने दो साल में 10 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदी, पटना से दिल्ली तक 13 संपत्ति मिलेBihar weather: बिहार में मानसून का इंतजार जारी, 14 जिलों में लू का अलर्ट; सीमांचल में भारी बारिश की चेतावनीBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: 7 दिन बाद पीड़ित परिवार से मिले भोजपुर एसपी, बोले- हर संभव मदद और न्याय दिलाने का प्रयासBihar News : जमीन के MVR के पटना में प्रॉपर्टी टैक्स भी बढ़ा: दुकान, मकान और फ्लैट मालिकों को देनी होगी मोटी रकम, किराया भी बढ़ेगाBihar News : पटना में घर रखने वालों को झटका! 31 साल बाद बढ़ा प्रॉपर्टी टैक्स, जानें नई दरें

Bihar News: बिहार के इस जिले में SSP का ताबड़तोड़ एक्शन, 24 घंटे में 40 अपराधी गिरफ्तार

Bihar News: बिहार के इस जिले में SSP के निर्देश पर 21 नवंबर को बड़ा एक्शन, 24 घंटे में 40 बदमाश गिरफ्तार, 232 लीटर देशी-विदेशी शराब भी जब्त..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: सारण जिले में अपराध और अवैध शराब के खिलाफ जंग छेड़ते हुए सारण पुलिस ने एक बार फिर से सख्त तेवर दिखाए हैं। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 21 नवंबर को पूरे जिले में चले विशेष अभियान में सिर्फ 24 घंटे के अंदर 40 अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया है। इनमें से 15 वारंटी, 14 शराब पीते पकड़े गए लोग, 4 शराब कारोबारी, 4 हत्या के प्रयास के आरोपी और अन्य आर्म्स एक्ट के केस शामिल हैं। इतना ही नहीं, कई गांवों में छुपी देशी शराब की भट्ठियां भी ध्वस्त कर दी गईं हैं।


इस अभियान में पुलिस ने 232.42 लीटर अवैध शराब बरामद की है, जिसमें 188.80 लीटर देसी और 43.62 लीटर विदेशी शराब थी। दो भट्ठियों से दो गैस सिलेंडर, दो बरनल और भारी मात्रा में महुआ भी जब्त हुआ है। साथ ही एक देसी कट्टा, एक मोबाइल फोन और तीन अपहृत लोगों को भी छुड़ाया गया है। वहीं, यातायात नियम तोड़ने वालों 57 वाहनों का चालान कर 1 लाख 10 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। पुलिस का कहना है कि शराबबंदी को सख्ती से लागू करने के लिए ऐसे अभियान अब रोज का हिस्सा बनेंगे।


सारण के एसएसपी ने साफ कहा है कि जिले को अपराध और नशे से मुक्त करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी। जो लोग कानून को हाथ में ले रहे हैं या अवैध शराब का धंधा चला रहे हैं, उनके लिए अब कोई जगह नहीं बचेगी। ग्रामीण इलाकों में लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत किया है। उनका कहना है कि शराब माफिया और गुंडों के हौसले इतने बुलंद हो गए थे कि रात में निकलना मुश्किल था। अब लगातार छापेमारी और गिरफ्तारियों से माहौल में सुधार की उम्मीद जगी है।