ब्रेकिंग
नेपाल में बाढ़ के बाद सारण में फ्लैश फ्लड का खतरा, परसा-मकेर के सीमावर्ती इलाकों में अलर्टहिमालया विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ओणम पर्व, प्राकृतिक रंगोलियों ने मोहा मनमुजफ्फरपुर में रक्षाबंधन से पहले फूड सेफ्टी विभाग का बड़ा एक्शन, 105 किलो नकली पनीर समेत सड़ी मिठाइयां जब्तबिहार की ग्रेजुएट बेटियों को सरकार का तोहफा, इस तारीख तक खाते में आएंगे 50-50 हजार रुपयेचंवर में मिला कंकालनुमा शव, हत्या की आशंका से सनसनी; शव की पहचान में जुटी पुलिसनेपाल में बाढ़ के बाद सारण में फ्लैश फ्लड का खतरा, परसा-मकेर के सीमावर्ती इलाकों में अलर्टहिमालया विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ओणम पर्व, प्राकृतिक रंगोलियों ने मोहा मनमुजफ्फरपुर में रक्षाबंधन से पहले फूड सेफ्टी विभाग का बड़ा एक्शन, 105 किलो नकली पनीर समेत सड़ी मिठाइयां जब्तबिहार की ग्रेजुएट बेटियों को सरकार का तोहफा, इस तारीख तक खाते में आएंगे 50-50 हजार रुपयेचंवर में मिला कंकालनुमा शव, हत्या की आशंका से सनसनी; शव की पहचान में जुटी पुलिस

Bihar News: बिहार के इस जिले में नवविवाहिता की मौत के बाद बवाल, अब लोगों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Bihar News: सारण जिले के गवंद्री गांव में 23 साल की कविता कुमारी की संदिग्ध मौत। मायके वाले ससुराल वालों पर लगा रहे आरोप। तरैया पुलिस जांच में जुटी..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: सारण जिले के गवंद्री गांव में गुरुवार की शाम को 23 साल की नवविवाहिता कविता कुमारी का शव घर में फंदे पर लटका मिला है। जिसके बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया है। तरैया थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और छपरा सदर अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।


मायके वाले चीख-चीखकर ससुराल पक्ष पर इल्जाम लगा रहे हैं, जबकि लोकल लोग इसे सुसाइड ही मान रहे। वैशाली की रहने वाली कविता की शादी मई में मुकेश महतो से हुई थी। कविता के चचेरे भाई मिथलेश कुमार बताते हैं कि शादी के वक्त मायके वालों ने सोने-चांदी के जेवर और नकदी दी थी। लेकिन ससुराल के लोग लगातार और तीन लाख रुपये की मांग करते रहे।


मां मंजू देवी कहती हैं कि बेटी को रोज ताने मारते थे और उसके साथ मारपीट करते। आखिरकार उन्होंने रस्सी से गला दबाकर उसे मार ही डाला। परिवार का आरोप है कि कविता की हत्या कर उसे आत्महत्या दिखाने का प्रयास किया जा रहा। कविता मूल रूप से वैशाली के एकहरा गुमटी गांव की थी और शादी के बाद गवंद्री आ बसी।


घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने मौके पर पहुंचकर सीन क्राइम टीम बुलाई और मढ़ौरा-2 के एसडीपीओ संजय कुमार सुधांशु के नेतृत्व में FSL एक्सपर्ट्स ने जांच शुरू कर दी। घर के हर कोने को छाना जा रहा और थानाध्यक्ष का कहना साफ है कि अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ही फैसला करेगी कि गला दबाया गया या युवती ने आत्महत्या की। फिलहाल कोई FIR दर्ज नहीं हुई है, लेकिन मायके वालों का बयान ले लिया गया है। इधर ससुराल पक्ष डर से चुप्पी साधे बैठा है।