ब्रेकिंग
नेपाल के बाढ़ का पानी गंडक बैराज पहुंचा, बढ़ा जलस्तर, जल संसाधन विभाग ने कहा- घबराएं नहीं, सतर्क रहेंखेत में सब्जी तोड़ने गए किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनीसमस्तीपुर के महथी बांध पर अंधाधुंध फायरिंग, युवक को लगी 3 गोली, हालत नाजुकछात्रों के लिए अच्छी खबर: 15 सूत्री मांगों को लेकर धरना दे रहे छात्रों से मिले CMO के अधिकारी, CM सम्राट चौधरी ने बातचीत के लिए बुलायानेपाल में भूस्खलन का अलर्ट, पहाड़ी नदियों में उफान से पश्चिम चंपारण में बाढ़ का खतरा नेपाल के बाढ़ का पानी गंडक बैराज पहुंचा, बढ़ा जलस्तर, जल संसाधन विभाग ने कहा- घबराएं नहीं, सतर्क रहेंखेत में सब्जी तोड़ने गए किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनीसमस्तीपुर के महथी बांध पर अंधाधुंध फायरिंग, युवक को लगी 3 गोली, हालत नाजुकछात्रों के लिए अच्छी खबर: 15 सूत्री मांगों को लेकर धरना दे रहे छात्रों से मिले CMO के अधिकारी, CM सम्राट चौधरी ने बातचीत के लिए बुलायानेपाल में भूस्खलन का अलर्ट, पहाड़ी नदियों में उफान से पश्चिम चंपारण में बाढ़ का खतरा

Bihar News: बिहार में पत्नी और पिता को गोली मारने के बाद युवक ने खुद को भी किया ख़त्म, मचा हड़कंप

Bihar News: रोहतास के भानस में अमित सिंह ने पत्नी व पिता को गोली मारकर खुद को भी किया ख़त्म। पुलिस मामले की जांच में जुटी..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: भानस थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात पारिवारिक कलह के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी और पिता की गोली मारकर हत्या कर दी, इसके बाद खुद को भी गोली मार ली है। जिसके बाद तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।


मृतकों की पहचान अमित सिंह (आरोपी/मृतक), उनकी पत्नी और पिता शालिग्राम सिंह के रूप में हुई है। विक्रमगंज एसडीपीओ संकेत कुमार ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद कारण लग रहा है।


अमित सिंह ने पहले पत्नी को गोली मारी। फिर बीच-बचाव करने आए पिता शालिग्राम सिंह को भी गोली मार दी। इसके बाद अमित ने खुद को भी उड़ा दिया। फायरिंग के दौरान घर के अन्य सदस्य किसी तरह छिपकर अपनी जान बचा सके। लगातार गोली चलने की आवाज से पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी।


Bihar News: बिहार में पत्नी और पिता को गोली मारने के बाद युवक ने खुद को भी किया ख़त्म, मचा हड़कंप


इसकी सूचना मिलते ही भानस थाना पुलिस और विक्रमगंज एसडीपीओ मौके पर पहुंचे। तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।


रिपोर्टर: रंजन कुमार