ब्रेकिंग
Bihar Flood : मुजफ्फरपुर में बाढ़ के बीच बड़ा नाव हादसा, रेस्क्यू करने निकली नाव पलटी; 2 बच्चों की डूबकर मौत✦सड़क पर भीड़ के सामने प्रेमिका पर टूट पड़ा प्रेमी... अचानक चाकू से करने लगा हमला, वारदात का VIDEO वायरल✦बड़ा खेल : डीटीओ में प्रमोशन दिया पर पोस्टिंग रोक दी..अब पटना हाईकोर्ट ने कसा शिकंजा, 15 दिनों में पदस्थापन का आदेश, अब क्या करेंगे परिवहन विभाग के सचिव-मंत्री ? ✦Success Story: 18 लाख की नौकरी छोड़ी... खुद से की पढ़ाई और BPSC में लहराया परचम, 292वीं रैंक लाकर बेतिया के अभिनव बने DSP✦बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं बदला जर्जर तार... फिर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, लाइनमैन को बना लिया बंधक✦Bihar Flood : मुजफ्फरपुर में बाढ़ के बीच बड़ा नाव हादसा, रेस्क्यू करने निकली नाव पलटी; 2 बच्चों की डूबकर मौत✦सड़क पर भीड़ के सामने प्रेमिका पर टूट पड़ा प्रेमी... अचानक चाकू से करने लगा हमला, वारदात का VIDEO वायरल✦बड़ा खेल : डीटीओ में प्रमोशन दिया पर पोस्टिंग रोक दी..अब पटना हाईकोर्ट ने कसा शिकंजा, 15 दिनों में पदस्थापन का आदेश, अब क्या करेंगे परिवहन विभाग के सचिव-मंत्री ? ✦Success Story: 18 लाख की नौकरी छोड़ी... खुद से की पढ़ाई और BPSC में लहराया परचम, 292वीं रैंक लाकर बेतिया के अभिनव बने DSP✦बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं बदला जर्जर तार... फिर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, लाइनमैन को बना लिया बंधक

Bihar News: बिहार के चार जिलों की सड़कों के लिए राशि जारी, दिल्ली जाने से पहले सम्राट चौधरी ने 116 करोड़ की दी मंजूरी

Bihar News: वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने समस्तीपुर, मधुबनी, कैमूर और अररिया जिलों की कुल 59.770 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों की मरम्मत और रखरखाव के लिए 116.45 करोड़ से अधिक राशि खर्च करने की मंजूरी दी है

Bihar News,samastipur, madhubani, kaimur, araria, samrat chaudhry, सड़क निर्माण
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने समस्तीपुर,  मधुबनी,  कैमूर और अररिया जिलों की कुल 59.770 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों की मरम्मत और रखरखाव के लिए 116.45 करोड़ से अधिक राशि खर्च करने की मंजूरी दी है। चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली जाने से पहले सम्राट चौधरी ने बताया कि  "मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना" के अन्तर्गत  बजट में अनुसूचित जाति बहुल क्षेत्रों में कुल बजट का 15 प्रतिशत एवं अनुसूचित जनजाति बहुल क्षेत्रों में 1 प्रतिशत राशि आवंटित की गई है। इससे अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति बहुल क्षेत्रों में  सड़क का विकास तेज होगा। 

उन्होंने बताया कि ग्रामीण सड़कों की मरम्मत, सुदृढ़ीकरण एवं बेहतर रखरखाव (प्रबंधन ) कार्यक्रम के तहत् अनुसूचित जाति मद में समस्तीपुर जिला के पूसा प्रखण्ड में पूसा बाजार बोस कंपनी चौक से दुभा रोड तक 11.600 कि०मी० सड़क के लिए ₹18.61330 करोड़ दिए गए हैं । उन्होंने बताया कि कल्याणपुर प्रखंड में  12.680 कि०मी० सडक के लिए कुल ₹20.94090 करोड़, मधुबनी जिला के  जयनगर प्रखण्ड में 9.600 कि०मी०,लंबे

बासोपट्टी- दुबी पथ के लिए  ₹19.78863 करोड़ , कैमुर जिला के प्रखण्ड मोहनियाँ में  पथ सियापोखर ब्रिज कैनाल रोड से पासपिपरा रोड तक 13.460 कि०मी० लंबी सड़क के लिए  ₹28.27313 करोड़, अररिया जिला के कार्य प्रमंडल-फारबिसगंज के प्रखण्ड-रानीगंज में कमालपुर डाक बंगला से पचीरा  बसगढा तक 12.430 कि.मी. सड़क की मरम्मत के लिए  ₹28.85311 करोड़ रुपये दिये गए हैं।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता