ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

Bihar News: ब्रेकअप से नाराज शख्स ने JP गंगा पथ पर निकाला पिस्टल, एक्स GF बोली "बस इतनी ही औकात है तुम्हारी", DSP ने शुरू की जांच

Bihar News: पटना के जेपी गंगा पथ पर ब्रेकअप के बाद पिस्तौल लहराने का वीडियो वायरल। पूर्व प्रेमिका से बहस में युवक ने निकाला हथियार, ट्रैफिक डीएसपी ने शुरू की जांच।

Bihar News
पटना में JP गंगा पथ पर पिस्तौल लहराने का वीडियो वायरल
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना के जेपी गंगा पथ पर एक युवक के पिस्तौल लहराने का 46 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो करीब 20 दिन पुराना बताया जा रहा है, जिसमें ब्रेकअप के बाद एक युवक और उसकी पूर्व प्रेमिका के बीच तीखी बहस और हथियार लहराने की घटना कैद हुई है। इस मामले ने शहर में सनसनी फैला दी है, और ट्रैफिक डीएसपी-2 अनिल कुमार ने अब जांच शुरू कर दी है।


वीडियो में दिख रहा है कि जेपी गंगा पथ पर तीन बाइकों के पास चार युवक और एक युवती खड़े हैं। बहस तब शुरू होती है, जब एक युवक, जो काली शर्ट और जींस में है, अपनी कमर से पिस्तौल निकाल लेता है। यह युवक अपनी पूर्व प्रेमिका के नए रिलेशनशिप को लेकर नाराज दिखता है। वीडियो बनाने वाला शख्स उसे पिस्तौल रखने को कहता है, जबकि एक अन्य युवक (नीली- सफेद चेक शर्ट में) पूछता है, “तुमने इसे छोड़ दिया न?” युवती जवाब देती है, “हम इसे कब का छोड़ चुके हैं।” बहस के दौरान युवती गुस्से में कहती है, “तुम्हारी यही औकात है? पहले अपनी औकात बनाओ। घिन आती है तुम्हारे नाम से।”


विवाद और हथियार लहराने की इस घटना ने पटना में कानून- व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। जेपी गंगा पथ, जो शहर की भीड़ से राहत देने वाली एक प्रमुख सड़क है, वहां इस तरह की घटना ने स्थानीय लोगों में डर पैदा कर दिया है। ट्रैफिक डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि वीडियो की प्रामाणिकता और शामिल लोगों की पहचान के लिए जांच चल रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की फोरेंसिक जाँच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि पिस्तौल असली थी या नकली।


पटना में इससे पहले भी जेपी गंगा पथ पर अपराध की घटनाएँ सुर्खियों में रही हैं। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है और लोगों से अपील की है कि ऐसी घटनाओं की जानकारी तुरंत साझा करें।