ब्रेकिंग
बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण को बताया पूर्वज✦कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦बिहार के पूर्व मंत्री ने चिराग पासवान पर कसा तंज, कहा- ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है इनकी हालत✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार✦बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण को बताया पूर्वज✦कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦बिहार के पूर्व मंत्री ने चिराग पासवान पर कसा तंज, कहा- ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है इनकी हालत✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

Bihar News: बीस महीनों से गायब हैं बड़े अधिकारी ....अब नीतीश सरकार ने किया सस्पेंड

Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है. कटिहार के वरीय उप समाहर्ता के निलंबन का संकल्प सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी कर दिया है.

Bihar News, Nitish government, Bihar Administrative Service officer, बिहार न्यूज, पटना न्यूज
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने पत्र जारी कर दिया है. कटिहार के जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अनिमेष कुमार 29 अप्रैल 2023 से ही गायब हैं. वे कहां हैं, इसकी जानकारी नहीं है. 

कटिहार के वरीय उप समाहर्ता अनिमेष कुमार के खिलाफ जिलाधिकारी कटिहार ने 27 दिसंबर 2023 को आरोप पत्र गठित कर सामान्य प्रशासन विभाग को उपलब्ध कराया था. आरोप है कि तत्कालीन वरीय उप समाहर्ता अनिमेष कुमार 25 अप्रैल 2023 से 28 अप्रैल 2023 तक चिकित्सीय अवकाश पर जाने का आवेदन दिया. इसके बाद इन्होंने 28 अप्रैल को ई-मेल के माध्यम से एक माह के उपार्जित अवकाश पर जाने की सूचना दी. छुट्टी स्वीकृत कराए बिना गायब हो गए। 

बिना अनुमति के अनधिकृत रूप से कार्यालय में अनुपस्थित रहने के आरोप में इनसे स्पष्टीकरण की मांग की गई. इन्होंने जो जवाब दिया वह संतोष प्रद नहीं पाया गया. ये 29 अप्रैल 2023 से लगातार अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित है. सामान्य प्रशासन विभाग ने कहा है कि बिना सूचना के अनुपस्थित रहना उनकी अनुशासनहीनता और मनमानेपन को दर्शाता है. ऐसे में इन गंभीर आरोपों को लेकर अनिमेष कुमार को निलंबित किया जाता है. निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय भागलपुर आयुक्त कार्यालय होगा.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता