ब्रेकिंग
शराबबंदी की सच्चाई ! एक्साइज अफसर और माफियाओं के बीच MoU...हर महीने 72 लाख पर बनी सहमति, काम- 18 गाड़ियों को छूना नहीं...ज्योति सिंह के मेंटनेंस केस में पवन सिंह को झटका, कोर्ट में पेश नहीं होने पर लगा 1 हजार रुपये जुर्मानाबख्तियारपुर का नाम ‘नीतीशपुर’ करने की मांग पर गरमाई सियासत, RJD ने उठाए सवाल; कहा- हिंदुस्तान का नाम भी मोदी के नाम पर रख देंबिहार में NH-139W पर बड़ा हादसा: पुल निर्माण के दौरान लॉन्चर गिरा, 6 कर्मचारी घायल; 2 की हालत गंभीरबिहार में शराब कारोबारी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर हमला, वाहन को किया क्षतिग्रस्त; 10 हमलावर गिरफ्तारशराबबंदी की सच्चाई ! एक्साइज अफसर और माफियाओं के बीच MoU...हर महीने 72 लाख पर बनी सहमति, काम- 18 गाड़ियों को छूना नहीं...ज्योति सिंह के मेंटनेंस केस में पवन सिंह को झटका, कोर्ट में पेश नहीं होने पर लगा 1 हजार रुपये जुर्मानाबख्तियारपुर का नाम ‘नीतीशपुर’ करने की मांग पर गरमाई सियासत, RJD ने उठाए सवाल; कहा- हिंदुस्तान का नाम भी मोदी के नाम पर रख देंबिहार में NH-139W पर बड़ा हादसा: पुल निर्माण के दौरान लॉन्चर गिरा, 6 कर्मचारी घायल; 2 की हालत गंभीरबिहार में शराब कारोबारी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर हमला, वाहन को किया क्षतिग्रस्त; 10 हमलावर गिरफ्तार

Bihar News: सिपाही भर्ती परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस के साथ 4 गिरफ्तार, स्कूल का लेखापाल और कोचिंग डायरेक्टर भी फंसा

Bihar News: नालंदा के मकनपुर में सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान कदाचार के आरोप में 4 लोग ब्लूटूथ डिवाइस के साथ गिरफ्तार हुए हैं। स्कूल लेखापाल और कोचिंग डायरेक्टर भी शामिल। पुलिस ने डिवाइस और दस्तावेज जब्त किए।

Bihar News
नालंदा, सिपाही भर्ती परीक्षा
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: नालंदा से एक सनसनीखेज खबर है, जहां सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान कदाचार के मामले में पुलिस ने ब्लूटूथ डिवाइस के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला मकनपुर गांव के आरपीएस स्कूल का है। पुलिस ने डिवाइस और दस्तावेज जब्त किए और अन्य संदिग्धों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।


यह घटना बुधवार को नालंदा के नुरसराय थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव स्थित आरपीएस स्कूल में हुई, जहां सिपाही भर्ती परीक्षा चल रही थी। परीक्षा के दौरान कदाचार के आरोप में अभ्यर्थी उत्पल कांत कुमार को ब्लूटूथ डिवाइस के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में पता चला कि यह डिवाइस स्कूल के लेखापाल प्रवीण कुमार ने उपलब्ध कराया था। प्रवीण की निशानदेही पर पुलिस ने दो अन्य लोगों प्रदीप कुमार और बिहार शरीफ के धनेश्वर घाट स्थित ए टू जेड केमिस्ट्री सेंटर के डायरेक्टर मनोज कुमार को भी गिरफ्तार किया है।


पुलिस ने कुल चार लोगों को हिरासत में लिया है और उनके पास से एक ब्लूटूथ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, एक माइक्रो ब्लूटूथ, एक पैन कार्ड, एक आधार कार्ड, सिपाही भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र और चार स्मार्टफोन जब्त किए हैं। पुलिस अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। नुरसराय थाना पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि कदाचार के इस पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके।


रिपोर्टर: राजकुमार मिश्रा