ब्रेकिंग
बिहार में छात्रों की बड़ी जीत: TRE-4 को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान, अब एक ही चरण में होगी परीक्षामुजफ्फरपुर: उदनडीह भू-माफिया कांड में बड़ी कार्रवाई, बेलसंड विधायक के कार्यालय से शूटर और अब शराब कारोबारी समेत 6 गिरफ्तार, 26 मामले दर्जएक वो समय था जब पिता के अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं थे, आज फॉर्च्यूनर से जाकर लगाता है झाड़ू, एक सफाईकर्मी की दर्दनाक कहानीट्रेनिंग के दौरान दो महिला सिपाहियों को हुआ प्यार, साथ जीने मरने की खाई कसम, रक्षाबंधन के दो दिन बाद होने वाली थी शादी, लेकिन तभी हो गया बड़ा कांड‘चीनी और महंगी होनी चाहिए’, भाजपा नेता का अजीबोगरीब बयान, 40 साल से ऊपर वालों को मीठा छोड़ने की दी सलाहबिहार में छात्रों की बड़ी जीत: TRE-4 को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान, अब एक ही चरण में होगी परीक्षामुजफ्फरपुर: उदनडीह भू-माफिया कांड में बड़ी कार्रवाई, बेलसंड विधायक के कार्यालय से शूटर और अब शराब कारोबारी समेत 6 गिरफ्तार, 26 मामले दर्जएक वो समय था जब पिता के अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं थे, आज फॉर्च्यूनर से जाकर लगाता है झाड़ू, एक सफाईकर्मी की दर्दनाक कहानीट्रेनिंग के दौरान दो महिला सिपाहियों को हुआ प्यार, साथ जीने मरने की खाई कसम, रक्षाबंधन के दो दिन बाद होने वाली थी शादी, लेकिन तभी हो गया बड़ा कांड‘चीनी और महंगी होनी चाहिए’, भाजपा नेता का अजीबोगरीब बयान, 40 साल से ऊपर वालों को मीठा छोड़ने की दी सलाह

Bihar News: बिहार के इस जिले में आग ने निगल लिया पूरा परिवार, 5 की मौत

Bihar News: मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, परिवार के 5 सदस्य जिंदा जले। 5 गंभीर रूप से घायल..

Bihar News
घटनास्थल की तस्वीर
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में मोतीपुर थाना क्षेत्र के वार्ड 13 में शनिवार तड़के शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में एक ही परिवार के पांच सदस्य जिंदा जलकर मर गए हैं। जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।


यह भयानक घटना गेना साह के घर की है। आग इतनी तेज थी कि परिवार के सदस्य बाहर भी नहीं निकल पाए। मृतकों में दो बच्चे, उनके माता-पिता और एक अन्य सदस्य शामिल हैं।


इस घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग ने घर को अपनी चपेट में ले लिया था। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। जिसके बाद घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज भेजा गया।


डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने पांच मौतों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की जानकारी मिली है। फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच चुकी है, जांच के बाद सटीक कारण स्पष्ट होगा।


रिपोर्टर: मनोज