ब्रेकिंग
युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, पोखर के पास मिला खून से सना शवAI वीडियो देखकर हो जाएं सावधान! इन 5 तरीकों से पहचानें वीडियो असली है या नकलीबिहार में दिल्ली जैसी वारदात, कार में नाबालिग से गैंगरेप; तीन आरोपियों में से दो गिरफ्तारबिहार का भ्रष्ट प्रखंड विकास पदाधिकारी गिरफ्तार, 75 हजार रिश्वत लेते निगरानी ने रंगेहाथ दबोचानेपाल की बाढ़ का बिहार में असर: गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा, कई जिलों में हाई अलर्ट; तटबंधों की बढ़ी निगरानीयुवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, पोखर के पास मिला खून से सना शवAI वीडियो देखकर हो जाएं सावधान! इन 5 तरीकों से पहचानें वीडियो असली है या नकलीबिहार में दिल्ली जैसी वारदात, कार में नाबालिग से गैंगरेप; तीन आरोपियों में से दो गिरफ्तारबिहार का भ्रष्ट प्रखंड विकास पदाधिकारी गिरफ्तार, 75 हजार रिश्वत लेते निगरानी ने रंगेहाथ दबोचानेपाल की बाढ़ का बिहार में असर: गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा, कई जिलों में हाई अलर्ट; तटबंधों की बढ़ी निगरानी

Bihar News: "एक सप्ताह के भीतर ₹10 लाख दो वरना उड़ा देंगे.." बिहार में मंत्री पुत्र को मिली जान से मारने की धमकी, मचा हड़कंप

Bihar News: मुजफ्फरपुर के पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के पुत्र कृष्ण मुरारी को अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और न देने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस जांच में जुटी..

Bihar News
मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के पुत्र कृष्ण मुरारी
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: मुजफ्फरपुर में बिहार के पंचायती राज मंत्री और कुढ़नी विधायक केदार प्रसाद गुप्ता के पुत्र कृष्ण मुरारी को अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है न देने पर जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।


कृष्ण मुरारी को एक अज्ञात नंबर से फोन कॉल आया, जिसमें कॉलर ने एक सप्ताह के भीतर 10 लाख रुपये की रंगदारी देने की मांग की है। कॉलर ने गाली-गलौज करते हुए न देने पर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी तक दी।


इस घटना की शिकायत कृष्ण मुरारी ने सदर थाना में दर्ज कराई है और पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और कॉलर की पहचान के लिए फोन नंबर की छानबीन कर रही है।


इस धमकी ने स्थानीय लोगों और मंत्री के समर्थकों में आक्रोश पैदा कर दिया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।


रिपोर्टर: राज