ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद✦Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद

Bihar News: जमीन माफिया के खिलाफ बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, 13 ठिकानों पर छापेमारी से हड़कंप; 15 लोगों पर केस दर्ज

Bihar News: पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में संगठित अपराध, रंगदारी वसूली और भू-माफिया नेटवर्क के खिलाफ जिला पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया है.

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
4 मिनट

Bihar News: पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में संगठित अपराध, रंगदारी वसूली और भू-माफिया नेटवर्क के खिलाफ जिला पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया है। एसपी स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में अंजाम दी गई इस कार्रवाई ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने एक ही दिन में 13 ठिकानों पर छापेमारी कर कई आरोपियों के घरों में दबिश दी और आपत्तिजनक कागजात के साथ अन्य सामग्री भी बरामद की है।


यह कार्रवाई नगर थाना में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर की गई, जिसमें मोतिहारी नगर निगम की मेयर प्रीति कुमारी के पति देवा गुप्ता, एक सब-रजिस्टार और कई अन्य भूमाफिया व अपराधियों के नाम शामिल हैं। कुल 15 आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की विशेष टीमों ने नगर, छतौनी, मुफस्सिल, चिरैया और गोविंदगंज थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई की। सदर एएसपी शिवम धाकर खुद इस ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे थे। छापेमारी करीब 12 घंटे तक चली और कई संदिग्धों के घरों की तलाशी ली गई।


हालांकि, प्रमुख आरोपी देवा गुप्ता को पुलिस की कार्रवाई की भनक पहले ही लग गई थी, जिसके चलते वह फरार हो गया। पुलिस ने उसके संभावित ठिकानों की तलाशी ली लेकिन वह हाथ नहीं लगा। छापेमारी के दौरान देवा गुप्ता के करीबी और जमीन की डीलिंग करने वाले चूमन पटेल के घर से एक लाइसेंसी हथियार (नागालैंड निर्मित) और भारी मात्रा में गोलियां बरामद की गईं। इस संबंध में छतौनी थाना में एक अलग एफआईआर दर्ज की गई है।


इसके अलावा, देवा गुप्ता के मौसा के घर से कई महत्वपूर्ण जमीन से संबंधित दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं, जो अवैध जमीन सौदों में उसकी संलिप्तता की ओर इशारा करते हैं। पुलिस ने जिन 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, उनमें प्रमुख नाम देवा गुप्ता, चूमन पटेल, नीरज सिंह, राम भवन राम, कुण्डल प्रसाद, कृष्णा प्रसाद, अमित, सुमित और राहुल सिंह मुखिया शामिल है। 


सभी पर संगठित अपराध, अवैध वसूली, जमीन कब्जा और सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। एएसपी शिवम धाकर ने प्रेस को बताया कि यह कार्रवाई पूरी तरह साक्ष्य के आधार पर की गई है और सभी नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा, "मोतिहारी में संगठित अपराध और भूमाफिया नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जाएगा। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।"


पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और उनके मोबाइल सर्विलांस व अन्य तकनीकी निगरानी साधनों की मदद ली जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा संबंधित संपत्तियों की भी जांच की जा रही है कि क्या वे अवैध रूप से अर्जित की गई हैं। यह कार्रवाई मोतिहारी में बढ़ते भूमाफिया और संगठित अपराध की समस्या को रोकने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। इससे अपराधियों में हड़कंप मच गया है और पुलिस की सक्रियता ने आम जनता में भरोसा भी बढ़ाया है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम