ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में जाम से मिलेगी बड़ी राहत! पटना साहिब स्टेशन से जेपी गंगा पथ तक बनेगी सीधी सड़क, 52.54 करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार✦Bihar News: पटना में जमीन के नीचे दौड़ेंगी गाड़ियां! दरभंगा-भागलपुर समेत बिहार के 8 शहरों में बनेगा अंडरग्राउंड रोड कॉरिडोर✦Bihar News: छठ घाट से लौट रहे 8 लोगों को स्कॉर्पियो ने रौंदा, बेतिया में 2 की मौत; एक ही परिवार के 4 सदस्य पटना रेफर✦Bihar News: बिहार में 21 नवंबर से बदल जाएगा सफर का रास्ता! नीतीश सेतु से मिथिला-तिरहुत के लोग बिना जाम सीधे पहुंचेंगे पटना, 30 KM घटेगी दूरी✦Bihar News: बिहार में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, CM सम्राट चौधरी और नितिन नवीन ने भी की पूजा✦Bihar News : पटना में जाम से मिलेगी बड़ी राहत! पटना साहिब स्टेशन से जेपी गंगा पथ तक बनेगी सीधी सड़क, 52.54 करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार✦Bihar News: पटना में जमीन के नीचे दौड़ेंगी गाड़ियां! दरभंगा-भागलपुर समेत बिहार के 8 शहरों में बनेगा अंडरग्राउंड रोड कॉरिडोर✦Bihar News: छठ घाट से लौट रहे 8 लोगों को स्कॉर्पियो ने रौंदा, बेतिया में 2 की मौत; एक ही परिवार के 4 सदस्य पटना रेफर✦Bihar News: बिहार में 21 नवंबर से बदल जाएगा सफर का रास्ता! नीतीश सेतु से मिथिला-तिरहुत के लोग बिना जाम सीधे पहुंचेंगे पटना, 30 KM घटेगी दूरी✦Bihar News: बिहार में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, CM सम्राट चौधरी और नितिन नवीन ने भी की पूजा

Bihar News: बिहार में यहां हीरो एजेंसी में लगी भीषण आग, करोड़ों रुपए का नुकसान

Bihar News: मोतिहारी के हीरो एजेंसी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 3-4 करोड़ रुपये की बाइक और स्पेयर पार्ट्स जलकर खाक। अग्निशमन टीम ने जैसे-तैसे काबू पाया..

Bihar News
घटनास्थल की तस्वीर
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: मोतिहारी के तालिमपूर में जय बजरंग मोटर हीरो एजेंसी में भीषण आग लगने से 3-4 करोड़ रुपये की बाइक और स्पेयर पार्ट्स जलकर खाक हो गए हैं। अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है।


बुधवार देर रात तालिमपूर में स्थित जय बजरंग मोटर हीरो एजेंसी में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि विजयदशमी के लिए मंगाई गईं नई बाइक और स्पेयर पार्ट्स जलकर राख हो गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस अगलगी से लगभग 3-4 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।


इस घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की तीव्रता के कारण दमकल कर्मियों को इसे नियंत्रित करने में काफी समय लगा।


पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल का मुआयना किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। शॉर्ट सर्किट की पुष्टि के लिए तकनीकी जांच की जा रही है। इस घटना ने स्थानीय व्यापारियों और निवासियों में दहशत पैदा कर दी है।


रिपोर्टर: सोहराब आलम