ब्रेकिंग
नालंदा में साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, तीन सगे भाइयों समेत 7 गिरफ्तार, 19 मोबाइल और 13 ATM बरामदअंडरगारमेंट में 1.34 किलो सोना छिपाकर दिल्ली पहुंचा बांग्लादेशी, एयरपोर्ट पर गिरफ्तारपरीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्रों को मौका: बिहार बोर्ड ने बढ़ाई तारीख, जानिए कब तक भर सकेंगे फॉर्मPM मोदी के जन्मदिन पर देशभर में जलेगा दीया, तेजस्वी ने BJP पर साधा निशाना, कहा..बाढ़ से लोग मर रहे हैं और ये दीया बाती जलवा रहे हैंतीसरे T20I में किसकी जगह खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? संजू सैमसन या अभिषेक शर्मा का बाहर होना मुश्किलनालंदा में साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, तीन सगे भाइयों समेत 7 गिरफ्तार, 19 मोबाइल और 13 ATM बरामदअंडरगारमेंट में 1.34 किलो सोना छिपाकर दिल्ली पहुंचा बांग्लादेशी, एयरपोर्ट पर गिरफ्तारपरीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्रों को मौका: बिहार बोर्ड ने बढ़ाई तारीख, जानिए कब तक भर सकेंगे फॉर्मPM मोदी के जन्मदिन पर देशभर में जलेगा दीया, तेजस्वी ने BJP पर साधा निशाना, कहा..बाढ़ से लोग मर रहे हैं और ये दीया बाती जलवा रहे हैंतीसरे T20I में किसकी जगह खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? संजू सैमसन या अभिषेक शर्मा का बाहर होना मुश्किल

Bihar News: झगड़ा देखने की ललक साबित हुई जानलेवा, युवक को सीने में गोली लगने के बाद मचा कोहराम

Bihar News: मुंगेर के भागीचक गांव मे झगड़ा देखने घर से निकले युवक को सीने में गोली लग गई है और उसकी हालत गंभीर बताई जाती है। फिलहाल उसे इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मामले की जांच में जुटी पुलिस।

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मुंगेर जिले के नया रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भागीचक गांव मे जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस दौरान पत्थरबाजी और फायरिंग की भी घटना हो रहीं थी। इसी झगड़े को देखने 35 वर्षीय युवक कुंदन कुमार, पिता नवीन मंडल घर से बाहर निकल अपने दरवाजे के पास खड़े थे कि तभी सामने हो रहे पथराव और गोलीबारी में अचानक एक गोली इस युवक के सीने की बाईं तरफ लगी. 


जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल लाया गया. जहां, युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इस मामले में घायल ने बताया कि वह दरवाजे पर खड़ा हो झगड़ा देख रहा था कि तभी उसे गोली लगी और वह वहीं गिर पड़ा। जानकारी के अनुसार भागीचक में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर पथराव की घटना चल रही थी। उसी दौरान गोली चली और एक गोली उक्त युवक को लगी। वहीं, डॉक्टर ने बताया कि गोली सीने में लगी है, स्थिति गंभीर है।


बताते चलें कि आए दिन अक्सर इस तरह के विवाद कहीं न कहीं से सामने आती ही रहती हैं. इस दौरान यह देखा जाता है कि लोग ऐसी चीजों को देखने के लिए तुरंत भीड़ लगा देते हैं. मानो यह कोई मनोरंजन की बात हो. ऐसे में लोगों को इस घटना से सीख लेनी चाहिए कि वे ऐसे माहौल से दूर ही रहें तो बेहतर है. उदाहरण के लिए इस युवक को ही देख लिया जाए. अगर यह इस घटना से दूरी बनाकर रखते तो शायद आज इस तरह से परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता।


इम्तियाज खान की रिपोर्ट