ब्रेकिंग
जहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो जहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो

Bihar News: होमगार्ड बहाली की तैयारी कर रहे युवक की मौत, दौड़ते हुए बेहोश होकर गिरा और चली गई जान

Bihar News: बिहार के सुपौल जिले में होमगार्ड बनने की तैयारी कर रहे युवक सोनू कुमार की दौड़ के दौरान बेहोश होकर मौत हो गई.

Bihar News
बिहारन्यूज़
© GOOGLE
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: बिहार के सुपौल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक का होमगार्ड बनने का सपना, सपना ही रह गया और युवक ही अचानक मौत हो गई है। दरअसल, सुपौल जिले में एक युवक का होमगार्ड बनने का सपना तब अधूरा रह गया, जब वह अभ्यास के दौरान दौड़ लगा रहा था। वहीं, दौड़ाने के क्रम में वह बेहोश होकर गिर गया और अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई।


बता दें कि घटना आज सुबह यानि  गुरुवार 17 अप्रैल की सुबह करीब 7 बजे की है। मामला नगर परिषद के बीम टोला वार्ड 27 का है। मृतक की पहचान स्व. महेश्वरी ठाकुर के पुत्र 30 वर्षीय सोनू कुमार के रूप हुई है। जानकारी के मुताबिक, बीम टोला के सोनू ने होमगार्ड बहाली प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदन किया था। आवेदन भरने के बाद उसने एक एकेडमी में एडमिशन लिया और बीते 15 दिनों से फिजिकल एग्जाम की तैयारी कर रहा था। 


वहीं, हर रोज सुबह सुबह घर से शहर आउटडोर स्टेडियम जाकर दौड़ लगाता था। आज भी सुबह-सुबह निर्धारित समय पर सोनू स्टेडियम पहुंचा और ग्रुप में दौड़ लगा रहा था। दूसरे राउंड में ही वह बेहोश होकर गिर गया। स्टेडियम में दौड़ लगा रहे युवकों ने आनन फानन में उसे सदर अस्पताल ले गए लेकिन रास्ते में ही युवक दम तोड़ दिया। सुबह जब उसका पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो पूरे इलाके में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और एक होनहार युवक का सपना यूं ही अधूरा रह गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।