ब्रेकिंग
Bihar Chhath Puja 2026: छठ घाटों पर सुरक्षा का चाक-चौबंद इंतजाम, 377 संवेदनशील घाटों पर SDRF-NDRF की तैनाती, 12,806 घाटों पर गोताखोर संभालेंगे मोर्चा✦Bihar News : छठ पर रेलवे ट्रैक बना खतरे का रास्ता! 41 घाटों पर मंडराया हादसे का खतरा, ट्रेनों के ड्राइवरों को मिलेगा अलर्ट✦Chhath Special Train: छठ के बाद घर लौटने की टेंशन खत्म! बिहार से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों में 30 नवंबर तक सीटें खाली, देखिए पूरी लिस्ट✦Bihar News: बिहार में घर बनवाने जा रहे हैं तो जान लें नए नियम, कमरे से किचन और टॉयलेट तक का साइज तय; नक्शे में लाल रंग दिखा तो समझें ये बड़ी बात!✦Bihar News : छठ महापर्व 2026: आज शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत, शाम 4:54 बजे डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी व्रती, जानें कल सुबह का समय✦Bihar Chhath Puja 2026: छठ घाटों पर सुरक्षा का चाक-चौबंद इंतजाम, 377 संवेदनशील घाटों पर SDRF-NDRF की तैनाती, 12,806 घाटों पर गोताखोर संभालेंगे मोर्चा✦Bihar News : छठ पर रेलवे ट्रैक बना खतरे का रास्ता! 41 घाटों पर मंडराया हादसे का खतरा, ट्रेनों के ड्राइवरों को मिलेगा अलर्ट✦Chhath Special Train: छठ के बाद घर लौटने की टेंशन खत्म! बिहार से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों में 30 नवंबर तक सीटें खाली, देखिए पूरी लिस्ट✦Bihar News: बिहार में घर बनवाने जा रहे हैं तो जान लें नए नियम, कमरे से किचन और टॉयलेट तक का साइज तय; नक्शे में लाल रंग दिखा तो समझें ये बड़ी बात!✦Bihar News : छठ महापर्व 2026: आज शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत, शाम 4:54 बजे डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी व्रती, जानें कल सुबह का समय

Bihar News: बिहार के इस जिले में भीषण सड़क हादसा, 2 युवक गंभीर रूप से घायल

Bihar News: मधुबनी के डुमरा में तेज रफ्तार बाइक पोल से टकराई। जियाउल्लाह और फैयाज अहमद गंभीर रूप से घायल, DMCH किया गया रेफर..

Bihar News
घटनास्थल की तस्वीर
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी प्रखंड के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के डुमरा गांव में पेट्रोल पंप के पास देर शाम तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराई। इस हादसे में दोनों सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।


इन दोनों घायलों की पहचान रुद्रपुर थाना क्षेत्र के डुमरा गांव निवासी जियाउल्लाह और फैयाज अहमद के रूप में हुई है। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के साथ-साथ पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया है।


हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है।


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त बाइक और पोल का मुआयना किया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया इस घटना का कारण तेज रफ्तार और असंतुलन बताया जा रहा है।  


रिपोर्टर: कुमार गौरव