ब्रेकिंग
बिहार के 8 जिलों से गुजरेगा ये बड़ा एक्सप्रेसवे... आपके शहर को कितना होगा फायदा? देखें पूरा एलाइनमेंटPM आवास योजना का पैसा लिया, फिर भी घर अधूरा छोड़ दिया... सैकड़ों लाभार्थियों से अब होगी राशि वसूलीसीने में दर्द के बाद अस्पताल पहुंची महिला, सर्जरी में पेट से निकले 14 पेन, 5 चम्मच और मोमबत्तीबिहार में तेज रफ्तार का कहर... भागलपुर बाइपास पर 3 दोस्तों की मौत, दूसरे हादसे में मैनेजर ने भी गंवाई जानबाढ़ में डूबा TMBU का पूरा परिसर, चारों तरफ पानी ही पानी... छात्र-कर्मियों की आवाजाही के लिए अब नाव का सहाराबिहार के 8 जिलों से गुजरेगा ये बड़ा एक्सप्रेसवे... आपके शहर को कितना होगा फायदा? देखें पूरा एलाइनमेंटPM आवास योजना का पैसा लिया, फिर भी घर अधूरा छोड़ दिया... सैकड़ों लाभार्थियों से अब होगी राशि वसूलीसीने में दर्द के बाद अस्पताल पहुंची महिला, सर्जरी में पेट से निकले 14 पेन, 5 चम्मच और मोमबत्तीबिहार में तेज रफ्तार का कहर... भागलपुर बाइपास पर 3 दोस्तों की मौत, दूसरे हादसे में मैनेजर ने भी गंवाई जानबाढ़ में डूबा TMBU का पूरा परिसर, चारों तरफ पानी ही पानी... छात्र-कर्मियों की आवाजाही के लिए अब नाव का सहारा

Bihar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से हलवाई की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Bihar News: कैमूर के दुर्गावती थाना क्षेत्र में रोहुआ गेट के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार हलवाई सत्येंद्र कहार की मौत। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा..

Bihar News
अस्पताल के बाहर का दृश्य
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में रोहुआ गेट के पास शुक्रवार देर रात करीब 11:00 बजे एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार हलवाई सत्येंद्र कहार (36 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक दुर्गावती थाना क्षेत्र के मनोहरपुर गांव निवासी रामायण कहार का पुत्र था।


मृतक के पिता रामायण कहार ने बताया कि सत्येंद्र रोहुआ गांव में खाना बनाने के लिए गया था। खाना बनाने के बाद वह देर रात अपनी बाइक से घर लौट रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


ग्रामीणों ने घटना की सूचना दुर्गावती पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और परिजनों को सूचित किया। शनिवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया है।


पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार या लापरवाही माना जा रहा है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। 


रिपोर्ट: रंजन त्रिगुण