ब्रेकिंग
बिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार परबिहार के युवक की पुणे में संदिग्ध मौत... शव गांव पहुंचते ही भड़का आक्रोश, सड़क जाम कर परिजनों ने मांगा न्याय6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, क्या फिर नंदीग्राम से मैदान में उतरेंगी ममता बनर्जी?बिहार में शराब तस्करों का बड़ा खेल नाकाम... 181 लीटर से ज्यादा विदेशी शराब के साथ 3 गिरफ्तार, दो वाहन जब्तदारोगा संतोष कुमार हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला... 8 दोषियों को उम्रकैद, तीन महिलाएं भी शामिलबिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार परबिहार के युवक की पुणे में संदिग्ध मौत... शव गांव पहुंचते ही भड़का आक्रोश, सड़क जाम कर परिजनों ने मांगा न्याय6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, क्या फिर नंदीग्राम से मैदान में उतरेंगी ममता बनर्जी?बिहार में शराब तस्करों का बड़ा खेल नाकाम... 181 लीटर से ज्यादा विदेशी शराब के साथ 3 गिरफ्तार, दो वाहन जब्तदारोगा संतोष कुमार हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला... 8 दोषियों को उम्रकैद, तीन महिलाएं भी शामिल

Bihar News: कैमूर में वृद्ध व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी

Bihar News: कैमूर के कुदरा थाना क्षेत्र के पचपोखरी गांव में 58 वर्षीय राम जी राम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। दोस्तों के साथ गांव घूमने गए थे, तबीयत बिगड़ने पर इलाज के दौरान निधन..

Bihar News
अस्पताल के बाहर का दृश्य
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के पचपोखरी गांव में गुरुवार को 58 वर्षीय राम जी राम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक स्वर्गीय राम बच्चन राम के पुत्र थे। परिजनों के अनुसार, राम जी राम गुरुवार शाम को गांव के कुछ दोस्तों के साथ घूमने गए थे। दोस्तों ने उन्हें बाद में घर के दलान में लाकर सुला दिया, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई और फिर उनकी मौत हो गई।


इस घटना की सूचना मिलते ही कुदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के साले राजेश कुमार राम ने बताया कि राम जी राम के कुछ दोस्तों ने उन्हें अपने साथ ले जाकर कुछ खाने-पीने को दिया होगा, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने आशंका जताई कि दोस्तों द्वारा कुछ गलत पदार्थ या शराब में मिलाकर कुछ पिलाया गया हो सकता है, जिससे उनकी हालत खराब हुई और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है। 


रिपोर्टर: रंजन त्रिगुण