ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद✦Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद

Bihar News: बिहार में शादी समारोह से लौट रहे युवक को बेलगाम वाहन ने रौंदा, चालक की तलाश जारी

Bihar News: कैमूर के दुर्गावती में कलहनुआ मोड़ पर शादी से लौटते 22 वर्षीय अक्षय राम को अज्ञात वाहन ने रौंदा। मौके पर हुई मौत। पुलिस CCTV की मदद से फरार वाहन को ट्रेस करने में जुटी..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार में कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के कलहनुआ मोड़ के पास बुधवार शाम एक युवक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई है। 22 वर्षीय अक्षय राम शादी समारोह से घर लौट रहे थे, इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। इस भीषण हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है और दुर्गावती थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया है।


मृतक अक्षय राम डुमरी हरिजन बस्ती के रामदयाल राम के बेटे थे। परिजनों के अनुसार अक्षय शाम को पास के ही एक शादी समारोह में गए थे। उधर से वापस घर लौटते समय कलहनुआ मोड़ पर अचानक किसी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोग दौड़े और अक्षय को बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।


इस घटना के बारे में बात करते हुए दुर्गावती थानाध्यक्ष ने बताया है कि प्राथमिक जांच में सड़क दुर्घटना की पुष्टि हुई है। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फरार चालक की तलाश में छापेमारी चल रही है और FIR भी दर्ज हो चुकी है। इधर युवक के परिजन गहरे सदमे में हैं और गांव में शोक की लहर छाई हुई है।