ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026: मोकामा में वोटरों ने खोला पत्ता या बचाकर रखा राज? अनंत-नीरज की लड़ाई में किसके साथ ग्रेजुएट वोट✦Bihar Sand Mining : बिहार में बालू उठाने वालों सावधान! इन नियमों की अनदेखी की तो देना पड़ेगा ₹10 लाख तक का जुर्माना✦Bihar Crime : पटना में देर रात तड़तड़ाई गोलियां! आपसी विवाद में युवक के पेट में मारी गोली, एक आरोपी दबोचा गया✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला✦Bihar MLC Election: वोट डालने निकले नीरज कुमार ने दिखाया Victory Sign, क्या पहले ही बता दी अपनी जीत?✦ Bihar MLC Election 2026: मोकामा में वोटरों ने खोला पत्ता या बचाकर रखा राज? अनंत-नीरज की लड़ाई में किसके साथ ग्रेजुएट वोट✦Bihar Sand Mining : बिहार में बालू उठाने वालों सावधान! इन नियमों की अनदेखी की तो देना पड़ेगा ₹10 लाख तक का जुर्माना✦Bihar Crime : पटना में देर रात तड़तड़ाई गोलियां! आपसी विवाद में युवक के पेट में मारी गोली, एक आरोपी दबोचा गया✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला✦Bihar MLC Election: वोट डालने निकले नीरज कुमार ने दिखाया Victory Sign, क्या पहले ही बता दी अपनी जीत?

Bihar News: जमुई रेलवे स्टेशन पर BPSC अभ्यर्थियों की भारी भीड़, परीक्षा देने के बाद ट्रेन में लटक कर लौट रहे अपने-अपने घर

JAMUI: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70 वीं पीटी परीक्षा आज बिहार के 912 परीक्षा केंद्रों आयोजित की गयी थी। पटना के कुम्हरार स्थित बापू परीक्षा सभागार को छोड़ 911 परीक्षा केंद

Bihar News: जमुई रेलवे स्टेशन पर BPSC अभ्यर्थियों की भारी भीड़, परीक्षा देने के बाद ट्रेन में लटक कर लौट रहे अपने-अपने घर
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

JAMUI: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70 वीं पीटी परीक्षा आज बिहार के 912 परीक्षा केंद्रों आयोजित की गयी थी। पटना के कुम्हरार स्थित बापू परीक्षा सभागार को छोड़ 911 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गयी। परीक्षा देने के बाद अब अभ्यर्थी अपने-अपने घर लौट रहे हैं। जमुई रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। अभ्यर्थियों और अन्य यात्रियों से ट्रेन की बोगी खचाखच भरी हुई है। भीड़ इतनी है कि अभ्यर्थी ट्रेन से लटककर यात्रा कर रहे हैं।


जमुई रेलवे स्टेशन पर बीपीएससी परीक्षा के बाद घर लौटने वाले परिक्षार्थियों का हुजूम शुक्रवार को जमुई स्टेशन पर देखने को मिला।परीक्षा में शामिल होने आए युवक जब घर लौटने लगे तो जमुई रेलवे स्टेशन पर हालात खराब हो गए। चारो तरफ अव्यवस्था फैल गई, जिसके लिए रेलवे ने कोई तैयारी नहीं की थी।हालात कुछ ऐसे बन गए थे कि जहां ट्रेन आते ही परीक्षार्थी उनमें चढ़ने के लिए टूट पड़े। इससे अन्य यात्रियों को भी खासी परेशानी हुई।


परीक्षार्थियों ने अपने घर जाने के लिए बस, निजी वाहन या फिर ट्रेन का सहारा लिया। अधिकतर छात्र काफी दूर से आए थे और ट्रेन ही उनके लिए सही विकल्प थी। ऐसे में रेलवे स्टेशन पर हजारों परीक्षार्थी जमा हो गए।एक घंटे विलंब से चल रही टाटा से बक्सर जाने वाली सुपर एक्सप्रेस ट्रेन जब स्टेशन पर आई तो भीड़ बेकाबू हो गई।प्लेटफॉर्म के अलावा पटरियों के बीच भी बड़ी संख्या में लोग खड़े हो गए।


जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म पर आई, वैसे ही बड़ी संख्या में लोग ट्रेन पर टूट पड़े। कई लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की। हालांकि, समय-समय पर काउंटर से अनाउंसमेंट होता रहा था कि जो भी लोग ट्रैक पर हैं वह हट जाएं। लेकिन, भीड़ इतनी थी कि लोग इसे अनसुना कर पटरियों के बीच खड़े रहे।


इस दौरान जसीडीह से आए एक बुजुर्ग महिला यात्री गिरने से बाल बाल बच गई।हालांकि कई परीक्षार्थी ट्रेन में चढ़ नहीं सके। तो कई अपने सहयात्री के साथ ट्रेन में चढ़ नहीं सके।बताया जाता है कि सुपर एक्सप्रेस के बाद तीन घटे के बाद पटना की ओर जाने के लिए एकमात्र ट्रेन जनशताब्दी एक्सप्रेस थी।जिसको लेकर लोगों में घर पंहुचने की जल्दी थी।हालांकि रेल जीआरपी थानाध्यक्ष मनोज कुमार देव अपने दल बल के साथ यात्रियों को सावधानीपूर्वक ट्रेन में चढ़ाते दिखे।


अमूमन देखा जाता है कि कोई पर्व,परीक्षा या तो आमदिन जमुई स्टेशन स्थित टिकट काउंटर पर एक ही काउंटर खुले रहने से यात्रियों को परेशानी झेलना पड़ता है।इसकी बानगी एक बार फिर शुक्रवार को देखने को मिली।टिकट काउंटर पर आम यात्री के साथ परीक्षार्थी भी अपने गंतव्य स्थान की ओर जाने के लिए कतार में लगे थे।लेकिन एक टिकट काउंटर खुले रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


जमुई मॉडल रेलवे स्टेशन बनने के बाद यहां यात्री सुविधाओं में विस्तार हुआ।इसी कड़ी में यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो स्टेशन पर 6 टिकट काउंटर बनाया गया जिसमें एक आरक्षित तथा 5 सामान्य काउंटर खोले गए ताकि यात्रियों को टिकट कटाने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। हकीकत यह है कि वरीय पदाधिकारी के आने को छोड़ कभी भी स्टेशन पर 6 टिकट काउंटर नहीं खुलता है।




टैग्स