NALNDA : बिहार के नालंदा से मानवता को शर्मशार कर देने वाली खबर निकल कर सामने आई है। यहां 21वीं में महज एक छोटी सी बात को लेकर एक बहु की हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल, घटना की सुचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। अब पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।
जानकारी के मुताबिक, नालंदा में मानवता को शर्मसार कर देने बाला हैवानियत की घटना घटी है। यहां शादी के 6 साल बाद भी बच्चा नही होने के कारण वर पक्ष ने वधु पर जमकर दवाब बनाया उसके बाद वापस से दहेज़ की मांग करके भी मानसिक तौर पर दवाब बनाया गया। लेकिन,यहां भी बात नहीं बनी तो अब वर पक्ष ने बहु की हत्या कर शव को किस कदर लटका दिया कि यह आत्महत्या प्रतीत हो। यह घटना सोहसराय थाना क्षेत्र के खासगंज मोहल्ला का बताया जा रहा है।
इस घटना में मृतिका की पहचान उपरौरा गांव निवासी राजकिशोर पासवान की पुत्री आराधना कुमारी है। मृतिका के पिता का आरोप है 2019 में बेटी की शादी खसगंज मोहल्ला निवासी रामलगन पासवान के पुत्र ओम प्रकाश दिवाकर से किया था।शादी के बाद बाइक और अन्य सामान की मांग कर रहा था और बच्चा नही होने के कारण ससुराल के लोगों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था और आज हत्या कर फांसी पर लटका दिया।






