ब्रेकिंग
Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार✦सम्राट कैबिनेट के 30 बड़े फैसले: बिहार में घटेगा फ्लाइट का किराया! ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मिली मंजूरी✦चारा लेकर लौट रही 4 महिलाएं नहर में डूबीं, मां-बेटी समेत 3 की मौत; एक की हालत गंभीर✦फतुहा-दनियावां रोड 30 दिन के लिए बंद, पटना से बिहारशरीफ-नवादा जाने का बदला रास्ता; जानें नया रूट✦Bihar Cabinet Meeting: मीठापुर-महुली एलिवेटेड से जुड़ेगा परसा-संपतचक पथ, 82.25 करोड़ की मंजूरी✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार✦सम्राट कैबिनेट के 30 बड़े फैसले: बिहार में घटेगा फ्लाइट का किराया! ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मिली मंजूरी✦चारा लेकर लौट रही 4 महिलाएं नहर में डूबीं, मां-बेटी समेत 3 की मौत; एक की हालत गंभीर✦फतुहा-दनियावां रोड 30 दिन के लिए बंद, पटना से बिहारशरीफ-नवादा जाने का बदला रास्ता; जानें नया रूट✦Bihar Cabinet Meeting: मीठापुर-महुली एलिवेटेड से जुड़ेगा परसा-संपतचक पथ, 82.25 करोड़ की मंजूरी

Bihar News: सोन नदी में बालू का अवैध खनन, शिकायत पर भारत सरकार के पर्यावरण मंत्रालय ने खान विभाग को लिखा पत्र

Bihar News: सोन नदी में अवैध बालू खनन पर रोक लगाने को लेकर भारत सरकार के पर्यावरण मंत्रालय ने बिहार के खान एवं भूतत्व विभाग को पत्र लिखा है.

Bihar News,Illegal sand mining,Son river,Environment Ministry, Mines Department, bihar samachar, today bihar news, सोन नदी, बालू खनन
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News:  बिहार में अवैध बालू खनन पर रोक लगाने की तमाम कोशिश विफल हो रहीं. खासकर सोन नदी में बालू के अवैध उत्खनन रूकने का नाम नहीं ले रहा. शिकायत होती है, दिखावे के लिए कार्रवाई भी होती है, लेकिन स्थायी तौर पर बालू के अवैध उत्खनन पर रोक नहीं लगता. अब भारत सरकार के पर्यावरण मंत्रालय ने बिहार के खान एवं भूतत्व विभाग को पत्र लिखकर सोन नदी में पटना और भोजपुर में हो रहे अवैध खनन पर रोक लगाने को कहा है. 

दरअसल, पटना हाईकोर्ट के वकील मणिभूषण सेंगर ने भारत सरकार के पर्यावरण मंत्रालय को पत्र भेजकर सोन नदी में हो रहे बालू के अवैध उत्खनन की शिकायत की थी. इसके बाद पर्यावरण मंत्रालय ने खान एवं भूतत्व विभाग के निदेशक को पत्र भेजकर पटना और भोजपुर जिले से जुड़े सोन नदी में बालू के अवैध खनन  पर प्रभावी रोक लगाने को कहा है. पर्यावरण मंत्रालय ने अपने पत्र में कहा है कि पटना हाईकोर्ट के वकील मणिभूषण सेंगर ने 27 नवंबर 2024 को इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी.

खान एवं भूतत्व विभाग के निदेशक को भेजे पत्र में पर्यावरण मंत्रालय ने कहा है कि बालू के अवैध उत्खनन को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाएं. अवैध उत्खनन के रोक संबंधी जो कदम उठाएं, इसकी जानकारी पर्यावरण मंत्रालय को भेजें. भारत सरकार ने यह पत्र 9 जनवरी 2025 को बिहार के खान विभाग को लिखा है. 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता