ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

Bihar News: इलाज के दौरान महिला की मौत पर बवाल, परिजनों ने अस्पताल में की जमकर तोड़फोड़; गलत इंजेक्शन देने से गई जान

BHAGALPUR: भागलपुर के निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान महिला की मौत के बाद परिजनों ने भारी बवाल किया। गुस्साए परिजनों ने क्लीनिक में जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान पूरे इलाके में अफरा-तफ

Bihar News: इलाज के दौरान महिला की मौत पर बवाल, परिजनों ने अस्पताल में की जमकर तोड़फोड़; गलत इंजेक्शन देने से गई जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर के निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान महिला की मौत के बाद परिजनों ने भारी बवाल किया। गुस्साए परिजनों ने क्लीनिक में जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान पूरे इलाके में अफरा-तफरी मची रही। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर द्वारा गलत इंजेक्शन देने के कारण महिला की मौत हुई है।


दरअसल, पूरा मामला मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के नूरपुर हरिजन टोला स्थित डॉ सहदेव प्रसाद नामक निजी क्लीनिक का है, जहां सोमवार की सुबह करीब 8 बजे बुखार से पीड़ित महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने क्लीनिक में तोड़फोड कर खूब हंगामा मचाया। डॉक्टर पर ग़लत सुई देने का आरोप परिजन लगा रहे हैं।


हंगामे की जानकारी मिलने के बाद मधुसुदनपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर डॉक्टर को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। मृतक महिला की पहचान, मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के सरोख निवासी मिथुन कुमार सिंह की 40 वर्षीय पत्नी अनीता देवी के रुप में की गई है।


मृतक महिला के पति ने बताया कि पत्नी बुखार से पीड़ित थी सुबह 8:00 बजे करीब नूरपुर हरिजन टोला स्थित सहदेव प्रसाद क्लीनिक में लाया गया, जहां डॉक्टर आशीष कुमार ने गलत सुई लगा दी और आधे घंटे के दौरान महिला की मौत हो गई। तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं अब उनका भरण पोषण कैसे होगा।


वहीं आरोपी डॉक्टर आशीष ने बताया कि मरीज सुबह क्लीनिक पर बुखार से पीड़ित महिला आई थी। महिला पहले से ही कुछ दवा खाकर आई थी। बुखार से ज्यादा पीड़ित रहने के कारण इंजेक्शन दिया था लेकिन दवा रिएक्शन कर जाने के कारण कुछ देर में उसकी की मौत हो गई।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता