ब्रेकिंग
गांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांगदलाल रिशु श्री से संबंधित अधिकारियों पर बिहार सरकार मेहरबान: ईडी की जांच में आरोपी अधिकारियों को मिली मलाईदार पोस्टिंगबिहार के 5 युवक नेपाल में गिरफ्तार, 16 साल के लड़के को किया था अगवा; मांगी थी 22 लाख की फिरौतीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांगदलाल रिशु श्री से संबंधित अधिकारियों पर बिहार सरकार मेहरबान: ईडी की जांच में आरोपी अधिकारियों को मिली मलाईदार पोस्टिंगबिहार के 5 युवक नेपाल में गिरफ्तार, 16 साल के लड़के को किया था अगवा; मांगी थी 22 लाख की फिरौती

Bihar News: वाह! इसे कहते हैं स्मार्ट खेती...बिहार के किसान ने मचान विधि से उगाई हरी सब्जी, महज 4 महीने में हुई बंपर कमाई

Bihar News: छपरा के किसान ने मचान विधि से स्मार्ट खेती करके हरी सब्जी उगाई है। महज 4 महीने में किसान की बंपर कमाई हुई है।

Bihar News
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
3 मिनट

Bihar News: बिहार के किसान पारंपरिक खेती के अलावा अब स्मार्ट तरीके से भी खेती करके अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। छपरा के किसान पारंपरिक खेती के अलावा नगदी फसल में भी कुछ अलग फसल उगा रहे हैं, जिसमें कम खर्च आता है और अधिक कमाई होती है। नगरा प्रखंड के भीकमपुर गांव में किसान बड़े पैमाने पर सेम की खेती करके अच्छी कमाई कर रहे हैं।


नगरा प्रखंड के भीकमपुर निवासी किसान सुरेंद्र सिंह ने तीन कट्ठा जमीन में हरा देशी सेम लगाया है, जिसका फलन काफी अच्छा हो रहा है। वह हर रोज 40 से 50 किलो सेम तोड़कर बाजार में बेचते हैं और अच्छी कमाई कर रहे हैं। उनके द्वारा मचान विधि से सेम की खेती की गई है, जिसका परिणाम काफी अच्छा आ रहा है साथ ही बंपर कमाई भी हो रही है। इस खेती में काफी कम खर्च आता है और पूरे 4 महीने तक सब्जी तोड़कर किसान इसे बेचकर मुनाफा कमा सकते हैं।


किसान सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इस बार उन्होंने तीन कट्ठा जमीन पर हरा देशी वैरायटी का सेम लगाया है, जिसका फलन काफी अच्छा हो रहा है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन 40 से 50 किलो सेम तोड़कर बाजार में बेचने से अच्छी आय हो रही है। उन्होंने बताया कि मचान विधि से सेम लगाकर अच्छा मुनाफा हो रहा है। किसान ने इससे पहले इसी मचान पर लौकी लगाई थी और जब लौकी की फसल खत्म होने वाली थी, तब उन्होंने सेम लगाई। अब सेम की फसल तैयार है और उन्हें इससे उन्हें अच्छा लाभ मिल रहा है। 


मचान विधि से सेम की खेती करके किसान कम खर्च में अच्छी कमाई कर रहे हैं।  मचान विधि का लाभ यह है कि इससे पौधों को पर्याप्त हवा और धूप मिलती है, जिससे उत्पादन बढ़ता है। साथ ही, इससे कीट और रोगों का भी खतरा भी कम हो जाता है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता