ब्रेकिंग
Nitish Setu : नीतीश कुमार के नाम पर क्यों रखा गया पुल का नाम? CM सम्राट चौधरी ने बताई वजह, 2012 और 2015 से जुड़ा है पूरा कनेक्शन✦बिहार में 974 एकड़ जमीन पर सरकार का बड़ा एक्शन! बेतिया राज के 224 प्लॉट होंगे सरकारी, 40 साल पुराने कब्जाधारियों को मिलेगा मालिकाना हक?✦Darbhanga Crime News: खरना की रात कट्टे के दम पर दबंगई! युवक के सिर पर हथियार सटाया, ग्रामीण पहुंचे तो बाइक छोड़कर भागे आरोपी✦बक्सर में लेजर शो के दौरान बड़ी चूक! पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी को बताया वर्तमान MLA, भड़के आनंद मिश्रा; CM सम्राट तक पहुंचेगा मामला✦Anant Singh Viral Video: समधन ने अनंत सिंह के काले चश्मे पर कर दिया ऐसा कमेंट, हंसी नहीं रोक पाए लोग; बोलीं- हम क्यों डरेंगे!✦Nitish Setu : नीतीश कुमार के नाम पर क्यों रखा गया पुल का नाम? CM सम्राट चौधरी ने बताई वजह, 2012 और 2015 से जुड़ा है पूरा कनेक्शन✦बिहार में 974 एकड़ जमीन पर सरकार का बड़ा एक्शन! बेतिया राज के 224 प्लॉट होंगे सरकारी, 40 साल पुराने कब्जाधारियों को मिलेगा मालिकाना हक?✦Darbhanga Crime News: खरना की रात कट्टे के दम पर दबंगई! युवक के सिर पर हथियार सटाया, ग्रामीण पहुंचे तो बाइक छोड़कर भागे आरोपी✦बक्सर में लेजर शो के दौरान बड़ी चूक! पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी को बताया वर्तमान MLA, भड़के आनंद मिश्रा; CM सम्राट तक पहुंचेगा मामला✦Anant Singh Viral Video: समधन ने अनंत सिंह के काले चश्मे पर कर दिया ऐसा कमेंट, हंसी नहीं रोक पाए लोग; बोलीं- हम क्यों डरेंगे!

Bihar News: बिहार चुनाव खत्म होते ही ऐसे लोगों पर गिरेगी गाज, पुलिस का एक्शन प्लान तैयार

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव खत्म होने के साथ ही 430 MCC उल्लंघन और 150 संदिग्ध सोशल मीडिया हैंडल पर बड़ी कार्रवाई। EOU का AI डेस्क डीपफेक वीडियो ट्रैक करेगा। आर्म्स एक्ट मामलों में भी स्पीडी ट्रायल..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले ही पुलिस ने साफ कर दिया है कि आचार संहिता तोड़ने वालों की अब खैर नहीं। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को निर्देश भेजा है कि 11 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान खत्म होते ही सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने वालों के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज हो। अब तक 430 से ज्यादा आचार संहिता उल्लंघन के मामले दर्ज हो चुके हैं। इनमें फेसबुक, एक्स, यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक कंटेंट सबसे ज्यादा है।


आर्थिक अपराध इकाई के साइबर सेल ने 150 सोशल मीडिया हैंडल की लिस्ट भी तैयार कर ली है। ये प्रोफाइल चुनाव के दौरान लगातार फेक न्यूज, जातीय उकसावा और डीपफेक वीडियो शेयर कर रहे थे। EOU के डीआईजी मानवजीत सिंह ढिल्लन ने बताया कि AI डेस्क ने दो दर्जन से ज्यादा डीपफेक वीडियो पकड़े हैं। इनके लिंक प्लेटफॉर्म से हटवाए गए हैं। अब पोस्ट करने वालों के घर छापेमारी होगी और गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में चार्जशीट 15 दिन में दाखिल की जाएगी।


पुलिस मुख्यालय के सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल ने 184 आपत्तिजनक पोस्ट हटवाए हैं। इनमें राजद, भाजपा और कांग्रेस से जुड़े हैंडल भी शामिल हैं। चुनाव आयोग के निर्देश पर सभी पार्टियों को चेतावनी दी गई थी कि AI से बनी सामग्री पर “AI Generated” लेबल लगाना जरूरी है। उल्लंघन करने वालों पर IT एक्ट, RPC और आचार संहिता की धाराएं लगेंगी। ADG नैयर हसनैन खान ने कहा कि जीरो टॉलरेंस नीति है। ट्रायल तेजी से चलेगा ताकि दोषी जल्द सजा पाएं।


आर्म्स एक्ट के मामलों में भी स्पीडी ट्रायल का प्लान है। चुनाव के दौरान 850 अवैध हथियार और 4000 कारतूस बरामद हुए थे। इनकेस की फाइल कोर्ट भेजी जा रही है। पुलिस का कहना है कि हिंसा भड़काने वालों को कोई राहत नहीं मिलेगी। सभी जिलों में विशेष टीम गठित हो चुकी है। मतगणना के दिन अतिरिक्त फोर्स तैनात रहेगी।


बिहार पुलिस की यह सख्ती चुनाव को निष्पक्ष बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। आम लोग भी cVIGIL ऐप से इससे जुड़ी शिकायत कर सकते हैं। पुलिस ने अपील की है कि अफवाह न फैलाएं। जो फैलाएगा, उसे सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। चुनाव खत्म होने के बाद भी सभी नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा।